लाइफस्टाइल

Egg Recipes: अब घर ही बना सकेंगे स्ट्रीट स्टाइल हाफ फ्राई एग, यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 6, 2025, 07:32 PM IST

अंडे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे लोग अलग अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को हाफ फ्राई अंडा खाना भी खूब पसंद होता है। लेकिन घर पर बनाना इसे काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम आपको सिंपल सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से हाफ फ्राई अंडा बना सकते हैं।

Image

Add a heading (1)

सर्दी हो या फिर गर्मी अंडे के दीवाने हर मौसम में इसका स्वाद चखते हैं। अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलते हैं। वैसे तो अंडे से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, लेकिन कुछ लोगों स्ट्रीट पर मिलने वाली हाफ फ्राई अंडा खूब पसंद आता है। ऐसे में वो घर पर भी इस डिश को बनाना चाहते हैं लेकिन वैसा स्वाद नहीं आ पाता। इसलिए यहां हम आपको आसानी सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर स्ट्रीट स्टाइल हाइ फ्राई अंडा बना सकते हैं। नोट कर लें रेसिपी।

सामग्री

1 अंडा

1/2 चम्मच तेल या मक्खन

नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

बनाने का तरीका

एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।

अब पैन में तेल या मक्खन डालें और गरम होने दें। तेल या मक्खन इतना गरम होना चाहिए कि पानी की एक बूंद डालने पर तुरंत चटकने लगे।

जब तेल गर्म हो जाए तो अंडा सावधानी से तोड़ें। यदि आपको अंडे का सफेद भाग और जर्दी अलग रखना मुश्किल लगता है, तो आप पहले अंडे को एक अलग कटोरे में तोड़ सकते हैं और फिर उसे पैन में डाल सकते हैं।

अभ आंच को कम कर दें और अंडे के सफेद भाग को जमने दें। इस बात का ध्यान रहे कि जर्दी नरम रहे।

अंडे को ज्यादा पकाने के लिए आप इसे ढक्कन से ढक भी सकते हैं।

जब अंडे का सफेद भाग पूरी तरह से पक जाए, तो पैन को उतार लें।

अब इसे किसी प्लेट में सर्व करें और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च छिड़कें।

आप इसे टोस्ट, पराठे, अप्पम या डोसा के साथ खा सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article