How to Make Ghee: घर पर तैयार किया गया घी न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी हेल्दी होता है। क्योंकि घर के घी में किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती है। इसे घर पर तैयार मक्खनों से बनाया जाता है। लेकिन कई लोगों को इस बात की शिकायत रहती है कि वह घर पर मार्केट जैसा दानेदार घी नहीं बना पाते हैं। अगर आपकी भी यह शिकायत है तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से ट्रिक्स बताएंगे, जिससे आप घर पर आसान से दानेदार घी बना सकते हैं। आइए जानते हैं दानेदार घी बनाने का आसान सा ट्रिक-
ठंडे पानी का इस्तेमाल करके बनाएं घी
अगर आप घर पर आसान तरीकों से घी बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले 10 से 15 दिनों तक मलाई इकट्ठा कर लें। इसके बाद इस मलाई को अच्छी तरह से मथ लें। जब घी से अच्छी तरह से मक्खन निकल जाए, तो इसे एक बर्तन में ट्रांसफर कर लें। जब आप मक्खन निकाल रहे हैं तो इसमें नॉर्मल पानी के बजाय ठंडा पानी डालें। दरअसल, मलाई की जब आप मथनी करते हैं, तो इसकी वजह से घी गर्म होकर पिघल जाती है। ऐसे में घी कम निकलता है। ऐसे में अगर आप ठंडे पानी का यूज करते हैं, तो घी जम जाती है। इससे जब आप मक्खन को गर्म करते हैं तो अधिक घी निकल सकता है।
नींबू के छिलके से बनाएं घी
घर में खुशबूदार घी बनाने के लिए आप नींबू के छिलके का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को घी का स्मेल पसंद नहीं है, उनके लिए यह एक शानदार नुस्खा हो सकता है। इसके लिए मलाई से मक्शन बनाने के बाद जब आप इसे कढ़ाई में डालें, तो इसमें कुछ नींबू के मिक्स कर दें। इसके बाद मक्खन को अच्छी तरह से उबलने दें। ऐसा करने से आपका घी खुशबूदार बनाने साथ ही कलर भी पीला नजर आएगा। इसकी अच्छी बात यह है कि इससे आप घी को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं।
घर पर आसान तरीकों से घी बनाने के लिए आप इन हैक्स को अपना सकते हैं। इससे आपका घी दानेदार और खुशबूदार बनेगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
