Easy Mehndi Designs for Karwa Chauth (Karva Chauth) 2023: देशभर में 1 नवंबर यानी आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार हर सुहागन महिला के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। इसके साथ ही महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं। इस त्योहार में जितना महत्व कपड़े से लेकर ज्वैलरी तक का है उतना ही महत्व मेहंदी का भी है। इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाती हैं और पति का नाम भी लिखवाती हैं। लेकिन कई बार महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं कि उनके हाथों पर कौन सी मेहंदी जचेगी। ऐसे में आप इस करवा चौथ आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर खूबसूरत दिख सकती हैं। यहां देखें खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स।
पारंपरिक मेहंदी डिजाइन
इन दिनों लव स्टोरी बेस्ड मेहंदी डिडाइन्स काफी ट्रेंड में है। ऐसे में करवा चौथ के मौके पर आप प्यार की निशानी वाली मेहंदी लगवा सकती हैं। ये आपके हाथों पर खूब फबेगा।

Paramparik mehndi designs
चांद देखती हुई महिला
करवा चौथ के मौके पर महिलाएं चांद देखती हुई महिला वाले मेहंदी डिजाइन्स को भी ट्राय कर सकती हैं।

Chand dekhti mahila
ब्राइडल मेहंदी

Bridal mehndi
शादी के बाद अगर आपका पहला करवा चौथ है तो आप ब्राइडल मेहंदी डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में अपने पति का नाम जरूर लिखवाएं। नई नवेली दुल्हन के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
दूल्हा-दुल्हन मेहंदी

Dulha Dulhan mehndi Designs
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ करने वाली महिलाएं हाथों पर दूल्हा दुल्हन भी बनवा सकती हैं।
