लाइफस्टाइल

Easter 2024: कब और क्यों मनाते हैं ईस्टर? जानिए इस दिन क्यों गिफ्ट करते हैं अंडे

Easter 2024: ईसाई धर्म को मानने वालों के लिए ईस्टर का खास महत्व है। यह पर्व हर साल गुड फ्राइड के बाद वाले पहले रविवार को पड़ता है।

Image

Easter 2024 date and importance

Easter 2024: ईस्टर ईसाई धर्म को मानने वालों के लिए एक खास त्योहार है। यह त्योहार हर साल गुड फ्राइडे के तीसरे दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि गुड फ्राइडे वाले दिन प्रभु यीशु मसीह को सूली पर लटकाया गया था। गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह फिर से जीवित हो गए थे। उनके पुनर्जन्म के प्रतीक के तौर पर ईस्टर (Easter) मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल गुड फ्राइडे के बाद वाले पहले रविवार को पड़ता है। इसीलिए इसे ईस्टर संडे भी कहते हैं। इस साल ईस्टर संडे आज 31 मार्च (Easter 2024 Date) को मनाया जा रहा है।

ईस्टर संडे का महत्व (Importance of Easter)

बाइबल की मानें तो ईस्टर संडे वाले दिन प्रभु यीशु मरने के बाद दोबारा जिंदा हो गए थे। पुनर्जन्म के बाद 40 दिनों तक वह लोगों के बीच रहे और उन्हें मानवता का पाठ पढ़ाते रहे। ईसाइयों का मानना है कि प्रभु यीशु ने सूली पर लटक मरने से पहले सभी को माफ कर दिया, उन्होंने क्रूस पर खून बहाकर मनुष्यों के पापों का प्रायश्चित किया। इसके तीसरे दिन जीसस फिर से जीवित हो गए और लोगों में इससे नई उम्मीदें जगीं और ईश्वर के प्रति विश्वास मजबूत हुआ। ईस्टर संडे का संदेश आशा, प्रेम और क्षमा का है। यह यीशु मसीह के पुनरुत्थान के माध्यम से मृत्यु पर विजय का जश्न मनाने का समय होता है।

ईस्टर संडे और अंडे का कनेक्शन (Easter and Egg Connection)

ईस्टर संडे पर अंडों का काफी महत्व है। इस दिन ईसाई कहीं अंडे पर चित्रकारी करके, कहीं दूसरी तरीके से सजाकर, इसे गिफ्ट के रूप में एक दूसरे को देते हैं। दरअसल इसके पीछे एक कारण हैं। ईसाई धर्म के अनुयायी मानते हैं कि अंडा नए जीवन का प्रतीक है। जिस तरह से चिड़िया सबसे पहले अंडा देती है, फिर उसमें से चूजा निकलता है और नए जीवन का सृजन होता है। ठीक उसी इस दान प्रभु यीशु के नए जीवन का संचार हुआ था। इसलिए ईस्टर वाले दिन अंडे को महत्व दिया जाता है। ईस्टर संडे पर लोग चर्च और घरों को मोमबत्ती की रोशनी से रौशन करते हैं। कुछ जगहों पर ईस्टर वाले दिन अंडा रोलिंग नाम की परंपरा सालों से चली आ रही है है। इसमें बच्चे सजे हुए अंडे को पहाड़ी से नीचे लुढ़काते हैं। अंडा रोलिंग, प्रभु ईसा मसीह की कब्र से पत्थर लुढ़कने का प्रतीक माना जाता है।
Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article