डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Photo: @BJP/X)
Shyama Prasad Mukherjee Motivational Quotes in Hindi: आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी देश के संविधान के लिए बलिदान देने वाले पहले महापुरुष थे। एक देश एक संविधान जब साकार हुआ तो हमने उनको श्रद्धांजलि दी। बता दें कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के पहले इंडस्ट्री एंड सप्लाई मंत्री बने थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय राजनीति और समाज में उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और समय से आगे की सोच के लिए जाना जाता है। उनके कई विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। आइए पढ़ें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कुछ अनमोल विचार:
1. जिस काम को भी आप करें वो एकदम अच्छी तरह से करे। उस काम को बीच में ना ही रोके और ना ही छोड़े।
2. दूसरों के अंदर दोष निकालने से अच्छा है कि आप अपने विरोधियों की अच्छी कही हुई बात की सराहना करें।
3. शुरू करे हुए काम को तब तक करते रहीए जब तक आप खुद में संतुष्ट ना हो जाएं।
4. अपने अंदर अनुशासन और सहनशीलता लाएं।
5. सभी नेताओं को पहले कार्यकर्ता होना चाहिए। जो कार्यकर्ता नहीं बन सकता, वह नेता भी नहीं हो सकता।
6. भारत का यश उसकी राजनीतिक संस्थाओं और सैनिक शक्ति से नहीं बल्कि उसकी आध्यात्मिक महानता, सत्य और आत्म के विचारों दुखी मानवता की सेवा में, अभिव्यक्त सर्वोच्च शक्ति की विराटता में उसके विश्वास पर आधारित है।
7. अपने दृढ़ विश्वास को टूटने न दें दोस्त, लेकिन अपने विरोधियों के दृष्टिकोण की भी सराहना करना सीखें।
8. तबतक स्वयं को संतुष्ट न समझें जब तक कि आप इसे अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे दें।
बता दें कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमेशा कहते थे कि राजनीतिक और सामाजिक न्याय जरूरी है। किसी देश का विभाजन या उस क्लास का अपमान करना जरूरी नहीं है जो नेतृत्व करना चाहता है या ओहदे में बराबरी की मांग कर रहा है। सभी धर्म और जाति के लोगों को हर क्षेत्र में बराबरी का ओहदा मिलना चाहिए।
latest lifestyle stories