लाइफस्टाइल

Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes: लाखों युवाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा कर रहे बाबा साहेब के ये 10 अनमोल विचार, यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 3, 2024, 02:05 PM IST

Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes (डॉ. भीमराव अंबेडकर मोटिवेशनल कोट्स): 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू के दलित परिवार में जन्में डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar Quotes) की गिनती देश के महान नेताओं में की जाती है। भीमराव अंबेडकर की पहचान एक न्यायविद,अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में रही है। उनके प्रेरक विचार लोगों को काफी मोटिवेट करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स।

Image

Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes

Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes (डॉ. भीमराव अंबेडकर मोटिवेशनल कोट्स): डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) उर्फ़ डॉ. बाबा साहेब भारत के संविधान निर्माता है। उन्होंने भारत के संविधान को लिखा है। इसके साथ ही भीमराव अंबेडकर आजाद भारत के पहले कानून मंत्री भी थे। उन्होंने समाज को अपने विचारों और व्यक्तित्व हमेशा प्रभावित किया है। बाबा साहेब ने पिछड़ों को समाज में बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए काफी लंबी लड़ाई लड़ी थी। भीमराव अंबेडकर की पहचान एक न्यायविद,अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में रही है। भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू के दलित परिवार में हुआ था। दलित परिवार में पैदा होने की वजह से उन्हें बचपन से ही समाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। ऐसे में उन्होंने दलित और पिछड़ों को बराबर का दर्जा दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। बाबा साहेब के विचार आज भी युवाओं को काफी प्रेरित करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप काफी मोटिवेटेड फील करेंगे।

Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

2. जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।

3. अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।

4. कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर दी जानी चाहिए।

5. मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।

6. यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।

7. यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों के शास्त्रों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए।

8. जीवन लंबा होने के बजाए महान होना चाहिए।

9. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेईमानी है।

10. जो कौम अपना इतिहास तक नहीं जानती है, वे कौम कभी अपना इतिहास भी नहीं बना सकती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article