लाइफस्टाइल

Diwali Beauty Tips: त्वचा पर ला देगा निखार और गुलाबी आभा, इस सब्जी से निखारें फेस्टिव सीजन के लिए अपना चेहरा

Diwali Beauty Tips: दिवाली की तैयारी में चेहरे की केयर हो नहीं पाती है। ऐसे में फेस्टिव सीजन में ग्लो पाने के लिए आप इस सब्जी का फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। देखें कैसे बना सकते हैं ये ब्यूटी पैक।

Image

Diwali Beauty Tips

Diwali Beauty Tips: चुकंदर खाना स्वास्थ्य के नजरिए से बेहद फायदेमंद होता है। इस में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे की झुर्रियों और आंखों के डार्क सर्कल को दूर करने में मदद करते हैं। चुकंदर का इस्तेमाल आप खाने के साथ-साथ फेस पैक बनाने में भी कर सकते हैं। क्या आपको पता है कि चुकंदर से बने फेस पैक को लगाने से हमारे चेहरे का निखार और गुलाबीपन बना रह सकता है। यहां आप देख सकते है, चुकंदर से बने फेस पैक चेहरे पर कैसे लाता है, चमकदार असर।

चुकंदर फेस पैक बनाने की सामग्री

  • 2 टेबलस्पून बेसन
  • 1 टेबलस्पून दही
  • 1 टेबलस्पून
  • 1टेबलस्पून नींबू का रस
  • 2 टेबलस्पून चुकंदर का रस

चुकंदर फेस पैक बनाने की विधि

  • चुकंदर फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर के छिलके को अच्छी तरह छिल लें।
  • अब चुकंदर को घसकर या पिसकर उससे रस निकाल लें।
  • अब एक बर्तन में बेसन, नींबू का रस, दही और चुकंदर के रस को डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • जब सारी चीजें अच्छी तरह से मिल मिल जाए, तो उसे फेस पर लगाकर कुछ घंटों तक छोड़ दें।

फेस पैक जब अच्छी तरह से सूख जाए, तो पानी से चेहरे को धो लें। इस तरह से आपकी चेहरे की खूबसूरती कुछ ही दिनों में और बढ़ जाएगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article