Dhirubhai Ambani quotes in Hindi: धीरूभाई अंबानी, जिनका पूरा नाम धीरजलाल हीराचंद अंबानी था, एक भारतीय उद्यमी और व्यवसायी थे। उन्हें भारत की सबसे बड़ी कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उनका जन्म 28 दिसंबर 1932 को गुजरात के एक छोटे से गांव, चोरवाड़ में एक साधारण परिवार में हुआ था। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और 17 साल की उम्र में नौकरी के लिए यमन चले गए। वहां उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर काम करना शुरू किया, जहां से उनके व्यावसायिक जीवन की शुरुआत हुई।
कुछ साल बाद वे भारत लौट आए और उन्होंने मुंबई में एक छोटे से कमरे से अपनी कंपनी, रिलायंस कॉमर्स कॉरपोरेशन की शुरुआत की। शुरुआत में, उनकी कंपनी मसाले निर्यात और पॉलिएस्टर यार्न आयात करती थी। अपनी दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और जोखिम लेने की क्षमता के बल पर, उन्होंने धीरे-धीरे रिलायंस को एक विशाल साम्राज्य में बदल दिया। उनके विचार आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम धीरूभाई अंबानी के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।
Dhirubhai Ambani quotes in Hindi
1. बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे सोचो। विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है।
2. कठिन समय में अपने लक्ष्य को मत छोड़िये। अपनी विपत्ति को अवसर में बदलिए।
3. यदि आप दृढ संकल्प और पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे तो आपको सफलता ज़रूर मिलेंगी।
4. समय सीमा के अन्दर काम ख़त्म करना काफी नहीं है, मैं समय सीमा से पहले काम खत्म करने में यकीन करता हूं।
5. अक्सर लोग मौकों को किस्मत का परिणाम समझते है। मै विश्वास रखता हूं की मौके हम सभी के आस-पास है। कुछ लोग उसे हांसिल कर लेते है। वही दूसरे खड़े होकर उसे जाने देते है।
6. अगर आप भौकने वाले कुत्तो को पत्थर मारो तो आप अपने लक्ष्य तक कभी नहीं पहुंच सकते।अच्छा होंगा की आप उन्हें बिस्कुट डालों और आगे बढ़ो।
7. यदि आप अपने सपनों को साकार नहीं कर सकते। तो कोई और आपको अपने सपनें साकार करने के लिए खरीद लेगा।
8. सही उद्यमशीलता जोखिम लेने से ही आता है।
9. जो सपने देखने का साहस करते हैं, वो पूरी दुनिया को जीत सकते हैं।
10.कठिनाइयों में भी अपने लक्ष्य को पाने की लगातार कोशिश करें। कठिनाइयों को अवसरों में बदले। अपना मनोबल ऊंचा रखें। अंत में सफलता आपको ही मिलेगी।
