लाइफस्टाइल

Delay Periods Date: दवा ही नहीं इन घरेलू तरीकों से भी टाले जा सकते हैं पीरियड्स, जरूरत पर आजमाएं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 01:29 AM IST

Delay Periods Date: पीरियड्स की डेट को डालने के लिए कई महिलाएं दवाओं का सेवन करती हैं। इन दवाओं से शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में घरेलू उपायों की मदद से पीरियड्स की डेट को आगे करें। आइए जानते हैं पीरियड्स की डेट को आगे करने के लिए क्या करें?

Image

पीरियड्स के डेट को टालने के लिए उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • सिरका से टालें पीरियड्स की डेट
  • पीरियड्स की डेट को आगे करने के लिए पिएं चावल का पानी
  • जिलेटिन से आगे कर सकते हैं पीरियड्स की डेट

Delay Periods Date: हर माह महिलाओं को पीरियड्स आना एक नैचुरल प्रोसेस है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियां जैसे- पेट दर्द, सिर दर्द, मूड स्विंग, नींद न आना, शारीरिक कमजोरी इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जब कभी भी फंक्शन या फिर त्योहार होते हैं, तो महिलाएं चाहती हैं कि, इन डेट्स पर उन्हें पीरियड्स न हो। ऐसे में कई महिलाएं पीरियड्स की डेट्स को टालने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करती हैं। अगर आप भी पीरियड की डेट्स को आगे करने के लिए दवा खा रही हैं तो थोड़ा रूकें। इसके लिए सिर्फ दवा नहीं, बल्कि कुछ घरेलू उपाय भी हैं। जी हां, घरेलू उपायों की मदद से भी आप पीरियड्स की डेट्स को आगे कर सकते हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स डेट्स को टालने के लिए क्या करें?

सरसों तेल का गर्म दूध के साथ करें सेवन

पीरियड्स की डेट को आगे करने के लिए आप सरसों तेल का सेवन करें। सरसों तेल में आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पीरियड्स की डेट को आगे करने में असरदार हो सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास गर्म दूध लें। इसमें 2 चम्मच सरसों तेल मिक्स करके इसे लगातार 1 सप्ताह तक पिएं। ऐसा करने से पीरियड्स डेट को आगे किया जा सकता है।

जिलेटिन का करें प्रयोग

जिलेटिन का प्रयोग करके पीरियड्स डेट को आगे किया जा सकता है। इसके लिए 1 कटोरी में पानी लें। इसमें जिलेटिन को डालकर इसे घोलकर तुरंत पी लें। इससे पीरियड्स डेट्स आगे हो सकती हैं।

चावल का पानी

पीरियड्स की डेट्स को थोड़ा आगे करने के लिए चावल का पानी पिएं। इसके लिए 1 कप में चावल का पानी लें। इसमें 1 नींबू निचोड़कर डाल लें। इसके बाद इस पानी को पी लें। दिन में 2 से 3 बार चावल का पानी पीने से पीरियड्स डेट आगे हो सकते हैं।

सिरका का करें प्रयोग

पीरियड्स की डेट को आगे करने के लिए आप सिरका का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास में पानी लें। इसमें 1 चम्मच सिरका डालें। अब इसे दिन में दो बार पिएं। ऐसा करने से पीरियड्स को टाला जा सकता है।

पीरियड्स की डेट को आगे करने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि, लंबे समय तक पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने से शारीरिक समस्या हो सकती है। इसलिए बार-बार पीरियड्स डेट को आगे न करें।

(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article