लाइफस्टाइल

Weight Loss With Cinnamon Water: वजन कम करने के लिए पिएं दालचीनी का पानी, जानें सही समय और पीने का तरीका

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 11:32 PM IST

Weight Loss With Cinnamon Water: वजन को कम करने के लिए दालचीनी पानी का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण वजन कम करने के साथ साथ पाचन को भी दुरुस्त रख सकता है। साथ ही इससे आपको कई अन्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए कैसे पिएं दालचीनी का पानी और पीने का क्या है सही समय?

Image

वजन कम करने के लिए कैसे पिएं दालचीनी का पानी

KEY HIGHLIGHTS
  • शहद और दालचीनी पानी से कम करें वजन
  • वजन कम करने के लिए पिएं धनिया और दालचीनी का पानी
  • सोते समय दालचीनी का पानी पीना है फायदेमंद

Weight Loss With Cinnamon Water: वजन कम करने के लिए लोग तरह तरह के उपायों को अपनाते हैं, लेकिन इन उपायों से अगर आपको बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है तो आप दालचीनी का पानी जरूर ट्राई कर सकते हैं। दालचीनी के पानी में मौजूद पोषक तत्त्व न सिर्फ वजह को कम करने में प्रभावी होता है, बल्कि यह कई तरह की परेशानियों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप वजन कम करने के लिए दालचीनी पानी पी रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए कैसे पिएं दालचीनी का पानी और क्या है पीने का सही समय?

वजन कम करने के लिए किस समय में पिएं दालचीनी का पानी?

दालचीनी का पानी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सोते समय दालचीनी के पानी को चाय की तरह पिएं। इसका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। यह पानी आपकी बॉडी के लिए डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करता है, जो आपके वेट लॉस प्रोसेस को तेज कर सकता हैं।

वजन कम करने के लिए कैसे पिएं दालचीनी पानी

वजन कम करने के लिए आप कई तरह से दालचीनी पानी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं पीने का क्या है तरीका

शहद के साथ लें दालचीनी पानी

शहद और दालचीनी, दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट और anti-inflammatory गुण भरपूर रूप से मौजूद होते हैं, जो वजन को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सोने से पहले दालचीनी पानी में शहद को मिक्स करके पिएं। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

दालचीनी का पानी और नींबू का रस

वजन घटाने के लिए आप दालचीनी के पानी में नींबू का रस मिक्स करके पिएं। यह वजन को कम करने के साथ साथ आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रख सकता है।

धनियां और दालचीनी का पानी

धनियां और दालचीनी का पानी भी वजह को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच धनिया का बीज और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर इसे अच्छे से उबालें। इसके बाद इस पानी को पिएं। इससे आपका वजन काफी तेजी से कम हो सकता है।

(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article