लाइफस्टाइल

Easy stretching exercise ठंड में वॉक और एक्सरसाइज हुआ मुश्किल, घर में करें कुछ आसान से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 06:44 AM IST

सर्दियों के मौसम में एक्सरसाइज और वॉक पर जाना मुश्किल लगता है। एक्टिव नहीं रहने के कारण जोड़ों और मांसपेशियों में अकड़न की परेशानी होने लगती है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर रह सकते हैं। स्किपिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग और सीढ़ियों का उपयोग आपको एक्टिव रखने में मददगार साबित होगा।

Image

स्किपिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग और सीढ़ियों का उपयोग रखेगा एक्टिव

KEY HIGHLIGHTS
  • आलस के कारण फिटनेस हो जाती है खराब
  • आसान उपाय अपना कर भी रह सकते हैं एक्टिव
  • एक्टिव रहने से सर्दी भी सताएगी कम

Winter Exercise Benefits: ठंड के मौसम लोग अक्सर वॉक या एक्सरसाइज करने में आलस करने लगते हैं। जबकि खानपान में भारी और गरिष्ठ चीजों की मात्रा बढ़ जाती है। इससे लोगों का वजन बढ़ने लगता है और फिटनेस खराब हो जाती है। एक्टिव नहीं रहने के कारण सर्दी भी अधिक लगती है। इसके साथ ही जोड़ों और मांसपेशियों में अकड़न की परेशानी होने लगती है। इस मौसम में लापरवाही बीमारियों और परेशानियों को न्यौता दे सकती है। इम्यून सिस्टम सामान्य के मुकाबले कुछ कमजोर होता है, जिसके कारण सीजनल फ्लू आसानी से चपेट में ले सकता है। भले ही सुबह की ठंडी हवाएं आपको वॉक पर जाने से रोक रही हो पर आप घर पर ही कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर रह आप फिट एंड फाइन रह सकते हैं। सबसे पहले वार्म अप करना न भूलें। इससे बॉडी में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और शरीर एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाता है और अलग-अलग मूवमेंट करने में परेशानी नहीं होगी।

स्किपिंग रखेगी फिट

स्किपिंग घर पर आसानी से की जा सकती है। अपनी सुविधा और रूटीन के अनुसार समय तय कर लें। शुरुआत सौ बार कूदने से करें। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढाएं। बस ध्यान रहे कि भरे पेट यह एक्सरसाइज न करें। यह रनिंग की जरूरत पूरा कर सकती है। अगर आपका वजन सौ किलो के आस पास है तो भी आपको इससे बचना चाहिए।

माउंटेन क्लाइंबिंग से मसल्स होंगे मजबूत

यह एक्सरसाइज करने के लिए पुशअप्स की पोजीशन बनाकर अपने पैरों को बारी-बारी आगे ले जाकर पीछे ले जाएं। यह कोर मसल्स को मजबूत बनाने के साथ-साथ पेट को भी स्लिम रखेगा।

करें सीढ़ियों का उपयोग

सर्दी के मौसम में बेहतर होगा कि सीढ़ियों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाए। यह स्टैमिना मजबूत करने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मददगार साबित होगा। यह एरोबिक्स का आसान और अच्छा विकल्प है।

एक जगह पर जॉगिंग

जरूरी नहीं है कि पार्क या मैदान में जॉगिंग की जाए। घर में एक जगह पर खड़े हो कर भी जॉगिंग की जा सकती है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article