Deepika Padukone ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह जानकारी दी कि वह मुंबई में आयोजित हो रहे Wave Summit India 2025 में शिरकत करेंगी, जिसका उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह World Audio Visual & Entertainment Summit है। यह आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर कराया जा रहा है। दीपिका पादुकोण ने इस आयोजन में जाने से पहले फैन्स के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं।
कैसा है Deepika Padukone का लुक
इस आयोजन के लिए दीपिका पादुकोण ने हल्के रंग का सूट सलवार पहना है जिसे उन्होंने हल्के मेकअप और हैवी ईयररिंग्स के साथ पेयर किया है। फुल लुक फोटो में दीपिका का पूरा लुक देखने को मिलेगा। पूरी बांह के कुर्ते के साथ उन्होंने नॉर्मल सलवार को कैरी किया है। जिसके पॉइंचे पर बॉर्डर वर्क दिख रहा है। एलिगेंट लुक के लिए दीपिका पादुकोण ने दुपट्टे को फैलाकर लिया है।

Deepika Padukone for WAVE SUMMIT 2025
पर्सनैलटी दमदार दिखाने के लिए बालों में स्लीक बन है तो हाई हील्स उनके स्टाइल गेम को और भी हाई कर रही हैं। समर सीजन को देखते हुए दीपिका पादुकोण का ये देसी लुक एकदम परफेक्ट लग रहा है जिसे उनके फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।

Deepika Padukone का लेटेस्ट लुक
मेकअप भी है हल्का
दीपिका पादुकोण ऐसे मौकों पर अर्दी टोन मेकअप पसंद करती हैं और इसी स्टेटमेंट को उन्होंने इस मौके के लिए भी चुना है।
हल्का हाइलाइटर उनके गालों का ग्लो बढ़ा रहा है तो लाइट शेड में आईमेकअप उनके लुक को बैलेंस कर रहा है। लिप कलर में दीपिका पादुकोण ने न्यूड शेड चुना है।
आपको इस प्यारी पीकू का ये लुक कैसा लगा? इस लुक को 5 में से कितने नंबर देंग आप ?
