लाइफस्टाइल

Kari Patta for Hair: मजबूत बालों के लिए लगाएं ये पत्ता, मिलेंगे Bigg Boss फेम प्रियंका जैसे सुंदर सिल्की बाल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 4, 2023, 01:30 PM IST

Curry Leaves For Hair Growth: हमारे खाने में प्रयोग होने वाला करी पत्ता खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है, साथ ही करी पत्ता हमारे बालों के लिए भी अच्छा होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा कैरोटीन और प्रोटीन से भरपूर इन पत्तों में बालों को झड़ने और पतला होने से रोकते हैं।

Image

Kari Patta for Hair: मजबूत बालों के लिए लगाएं ये पत्ता, मिलेंगे Bigg Boss फेम प्रियंका जैसे सुंदर सिल्की बाल

Curry Leaves For Hair Growth: हमारे खाने में प्रयोग होने वाला करी पत्ता ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि हमारी सेहत के लिए और भी कई प्रकार से अच्छा माना जाता है। इसके लगातार सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से आसानी से बच सकते हैं लेकिन क्या आप करी पत्ता के ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। जी हां करी पत्ता आपके बालों के लिए एक शानदार हेयर ट्रीटमेंट प्रोडक्ट की तरह काम करता है। रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में आपको भी अपने बालों का ख्याल रखने का समय नहीं मिल रहा है और आपके बाल दिनों दिन बेजान होते जा रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे कि कैसे करी पत्ता का इस्तेमाल करके आप अपने बालों की सेहत को अच्छा कर सकती हैं।

हेयर ऑयल

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए करी पत्ता से बनाया गया हेयर ऑयल बेहद ही अच्छे रिजल्ट देता है। इसके लिए आप नारियल तेल में कुछ करी पत्ता डालकर तेल को अच्छे से गर्म कर लें। अब तेल तो ठंडा होने पर छानकर किसी बोटल में रखें और रोज इस तेल से अपने बालों की समाज करें। ये आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और बालों को मजबूत करता है।

करी पत्ता के फायदे

  • डैंड्रफ को करता है कंट्रोल
  • बाल को रखता है काला
  • हेयर फॉल में भी है कारगर
  • बाल को देता है शाइन

हेयर मास्क

करी पत्ता का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है लेकिन इसका सबसे अच्छा तरीका है पेस्ट बनाकर इस्तेमाल करना। करी पत्ते को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को दही के साथ मिलाकर बालों में हेयर मास्क की तरह लगाएं। सप्ताह में 2 बार ऐसा करने से आपके बालों की ग्रोथ पहले से अच्छी होती है और बालों का झड़ना भी रुकता है। करी पत्ता और मेहंदी के पेस्ट में थोड़ा सा नारियल तेल या अंडा मिलाकर बाल के लिए कंडीशनिंग पैक बना सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article