लाइफस्टाइल

Coffee Face Pack For Winter Skin Care: रूखी त्वचा से अब मिलेगा छुटकारा, बस इस तरह करें कॉफी का इस्तेमाल, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 3, 2024, 09:40 AM IST

Coffee Face Pack For Winter Skin Care: कॉफी सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Coffee Face Pack For Winter Skin Care

Coffee Face Pack For Winter Skin Care: सर्दियों में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। स्किन की देखभाल के लिए लोग मॉइस्चराइजर समेत कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। स्किन की केयर ना करने की वजह से त्वचा ड्राई होकर फटने लगती है। स्किन केयर रूटीन में ज्यादातर लोग केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में स्किन केयर रूटीन में कॉफी शामिल कर आप स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकते हैं। यहां हम आपको कॉफी फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

कॉफी को स्किन केयर में इस तरह करें शामिल

कॉफी, शहद, नारियल तेल

स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए आप कॉफी, शहद और नारियल तेल से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच शहद और थोड़ा नारियल तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। यह स्किन पर स्क्रब की तरह काम करेगा और त्वचा से डेड स्किन सेल्स रिमूव करेगा।

कॉफी, दही, नींबू

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच दही और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर एक पैक तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा का खोया निखार वापस आएगा।

कॉफी, एलोवेरा जेल

कॉफी और एलोवेरा जेल को मिलाकर एक पैक तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के सारे दाग-धब्बे गायब होंगे। साथ ही स्किन मॉइस्चराइज होगी। आंखों के नीचे इसे लगाने से डार्क सर्कल्स की समस्या कम होगी।

कॉफी और हल्दी फेस पैक

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में डेढ़ चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। फिर इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इस फेस पैक को धो लें। चेहरे पर अलग सा नूर देखने को मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article