Chutkule in hindi very funny: हंसने-हंसाने का बहाना चाहिए तो चलिए कुछ जोक्स पढ़ते हैं। हम आपके लिए वेरी फनी चुटकले लेकर आए हैं जिसको पढ़कर आपका सारा स्ट्रेस दूर हो जाएगा। हंसी आएगी तो बीपी भी कम होगा और दूसरों को भी हंसाने का बहाना मिल जाएगा। चलिए पढ़ते हैं मजेदार हिंदी चुटकुले।
चुटकुले इन हिंदी वेरी फनी
1. एक साहब साइकिल पर जा रहे थे। साइकिल के पीछे उनका बच्चा बहुत जोर से रो रहा था । उसको रोता देखकर एक राहगीर ने उन साहब से कहा-कमाल है, आपका बच्चा रो रहा है और आप बेधड़कर चले जा रहे हैं।
साइकिल सवार ने कहा- बच्चे को जबरदस्ती रुलाया गया है क्योंकि साइकिल में घन्टी नहीं है।
2. एक लड़का चुपचाप बगीचे मे घुस कर आम खा रहा था।
दूर से माली दौड़ता हुआ आया और उस लड़के से बोला - तुम वहां पेड़ के नीचे हाथ में आम लिये क्या कर रहे थे ?
लड़के ने उत्तर दिया - मैं यह सोच रहा था कि किसी तरह पेड़ पर चढ़ जाऊं और इस आम को जहां का तहां लगा दूं।
3. एक व्यक्ति : अरे तुम दो रोटियां एक साथ क्यों खा रहे हो।
दूसरा: डॉक्टर ने डबल रोटी खाने की सलाह दी है।
4. पत्नी: कहां जा रहे हो?
पति(गुस्से से): मरने जा रहा हूं।
पत्नी: साथ मे थैली लेकर जाना।
पति: वो क्यो?
पत्नी: अगर इरादा बदल जाये तो, आते समय एक किलो आलू और टमाटर लेते आना।
5. पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे
एक दूसरे की आंख में आंख डाले पत्नी ने रोमांटिक हो कर पूछा !
ऐसे क्या देख रहे हो जी?
पति: थोड़ा आराम से खा! मेरी बारी ही नहीं आ रही…!!!
6. अप्पू - भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
पप्पू - भावना, इसमें सब बह जाते हैं
7. अगर दिन में डेढ़ जीबी डाटा कम पड़ जाता है,
तो समझ जाइए बंदा भयंकर वाला बेरोजगार है।
8. डॉक्टर – आपको बदहजमी हो गई है। रोज सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी पिया करें।
मरीज - मैं तो कई महीनों से पी रहा हूं डॉक्टर, सिर्फ मेरी पत्नी उसे चाय कहती है।
9. पत्नी (झल्लाकर): आपने अपने जीवन में सबसे अधिक भलाई का क्या काम किया है ?
पति: तुम जैसी युवती से विवाह।
10. एक बार एक पति को उसकी पत्नी ने पूछा अगर मैं 2-4 दिन नहीं दिखूं, तो आपको कैसा लगेगा?
पति खुश होते हुए बोला- मुझे बहुत अच्छा लगेगा।
फिर पत्नी उसे सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को नहीं दिखी।
शुक्रवार को जब आंखों की सूजन कम हुई, तब जाकर थोड़ी-थोड़ी दिखी।
