लाइफस्टाइल

Christmas 2025 Quotes Hindi Shayari: शायराना अंदाज में अपनों को दें क्रिसमस की शुभकामना, देखें 20+ क्रिसमस शायरी हिंदी में

Christmas 2025 Quotes Shayari Image, Messages, Greeting Cards, Hindi Wallpapers: क्रिसमस भले ईसाई धर्म का त्योहार हो लेकिन पूरी दुनिया में इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया जाता है। लोग एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं। इतना ही नहीं शायरियां भी भेजते हैं। यहां से आप क्रिसमस की शायरी देख सकते हैं।

Image

क्रिसमस शायरी इन हिंदी 2025 (pic credit: canva)

Christmas 2025 Quotes Hindi Shayari: हर साल दिसंबर की 25 तारीख को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है और ये खास दिन आज ही है। ये दिन ईसाई धर्म के लिए खास है। उनके धर्म में मान्यता है कि इसी दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। यहां से आप क्रिसमस स्पेशल शायरियां देख सकते हैं। ये शायरी आप अपने स्टेटस पर भी शेयर कर सकते हैं।

Merry Christmas Shayari In Hindi-

1) चाँद ने अपनी चांदनी बिखेरी है,

और तारों ने आसमाँ को सजाया है।

लेकर तोहफा अमन और प्यार का,

देखो स्वर्ग से कोई फरिश्ता आया है।

हैप्पी क्रिसमस 2025

2) क्रिसमस आए बनके उजाला

खुल जाए किस्मत का ताला

हमेशा मेहरबान रहे ऊपर वाला

यही दुआ करता हैं चाहने वाला

हैप्पी क्रिसमस 2025

3) खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते,

सदा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते,

हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे इस तरह,

खुशबू फुल का साथ निभाए जिस तरह।

हैप्पी क्रिसमस 2025

4) आपकी आंखों में सजे हों जो भी सपने

दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं

ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाए

आपके लिए है हमारी यही शुभकानाएं

हैप्पी क्रिसमस 2025

5) देवदूत बनकर कोई आएगा,

सारी आशाएं तुम्हारी पूरी करके जाएगा,

क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,

उपहार में बहुत सारी खुशियां तुमको दे जायेगा।

हैप्पी क्रिसमस 2025

6) सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार,

आने वाला हर दिन लाये आपके जीवन में खुशियों का त्यौहार,

इस आशा के साथ आओ भूल के सारे गम,

चलो क्रिसमस को हम सब करें Welcome

हैप्पी क्रिसमस 2025

7) क्रिसमस का ये प्यारा त्यौहार

जीवन में लायें खुशियां अपार

सांता क्लाज आए आपके द्वार

शुभकामना हमारी करें स्वीकार

हैप्पी क्रिसमस 2025

8) ठिठुरती सर्दियों में क्रिसमस के आनंद को महसूस करो

जिंदगी खूबसूरत है, इस सबक को आत्मसात करो

कितना आनंद देता है अपनों का साथ इस मौके पर

पल कोई भी खुशी का आज जाया ना करो।

हैप्पी क्रिसमस 2025

9) चाँदनी रात में सांता आया है,

तोहफ़ों का पिटारा साथ लाया है।

दिल से दिल तक प्यार बाँट दो यारो,

क्रिसमस की बधाई, खुशियाँ हज़ारो!

हैप्पी क्रिसमस 2025

10) आया है त्यौहार क्रिसमस

बांटे सब को प्यार क्रिसमस

तोहफे पा कर सब बोलेंगे

आए यूं हर बार क्रिसमस

बांटे सब को प्यार क्रिसमस

हैप्पी क्रिसमस 2025

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article