लाइफस्टाइल

Christmas 2022: क्रिसमस सेलिब्रेशन को करें एन्जॉय, दिल्ली की इन जगहों पर उठा सकते हैं लुत्फ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 20, 2022, 03:31 PM IST

Christmas 2022: पूरी दुनिया में इस समय क्रिसमस डे सेलिब्रेशन की तैयारी में जुटी है। आप भी दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर जाकर क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Image

Christmas 2022: क्रिसमस सेलिब्रेशन को करें एन्जॉय, दिल्ली की इन जगहों पर उठा सकते हैं लुत्फ

Christmas 2022: पूरी दुनिया में इस समय क्रिसमस डे सेलिब्रेशन की तैयारी में जुटी है। क्रिसमस का त्योहार ईसा मसीह के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है और कई जगहों पर इसे बड़े दिन के रूप में भी मनाया जाता है। क्रिसमस डे के मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं। इस दिन चर्च में जाकर सेलिब्रेशन करते हैं। लोग इस दिन होलीडे डेस्टिनेशन पर जाते हैं और सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी क्रिसमस की शाम सेलिब्रेशन के लिए कोई जगह तलाश कर रहे हैं तो हम आपको दिल्ली-एनसीआर की ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं।

RSVP NIGHTCLUB

क्रिसमस को धूमधाम से मनाने के लिए RSVP NIGHTCLUB परफेक्ट डेस्टिनेशन है। क्रिसमस नाइट को स्पेशल बनाने के लिए आप( दोस्तों के साथ यहां जा सकते हैं। जनपथ स्थित इस नाइट क्लब में खाने-पीने की शानदार व्यवस्था है।

Select City Walk

दिल्ली में न्यूयॉर्क नाईट लाइफ का आनंद उठाना चाहते हैं, तो सिलेक्ट सिटी वॉक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां इनसाइड में खूबसूरत क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं और साउथ दिल्ली में क्रिसमस मनाते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ सिलेक्ट सिटी वॉक जा सकते हैं।

Junkyard Cafe

दिल्ली के कनॉट प्लेस में जंकयार्ड कैफे है जो फूड लवर्स के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है। पुराने सामानों से बना ये कैफ खुद में काफी खास है। क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए जंकयार्ड कैफे का चयन कर सकते हैं। यहां आप Drinks और स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं।

ग्रेविटी रेस्ट्रो-लाउंज

ग्रेविटी रेस्ट्रो-लाउंज नोएडा के सेक्टर 26 में हैं। यहां एंट्री के लिए बुकिंग करानी पड़ती है और क्रिसमस के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है। यहां क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए खास तैयारी की गई है।

साकेत का जगमग ठेला

क्रिसमस के दिन साकेत के जगमग ठेला काफी गुलजार रहता है। इस जगह पर एक से बढ़कर एक कैफे का ऑप्शन आपके पास रहता है। क्रिसमस की शाम यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल

क्रिसमस का फेस्टिवल है तो सेक्रेड कैथेड्रल चर्च जाना ना भूलें। आप केरोलिंग और क्रिसमस नाटकों में शामिल हो सकते हैं। इस दिन चर्च सजे होते हैं और आप क्वालिटी टाइम चर्च में बिता सकते हैं। दिल्ली एनसीआर में कई चर्च हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article