लाइफस्टाइल

Chand Mubarak Wishes 2026 in Hindi: दिखा जो शव्वाल का प्यारा सा चांद.., इन बेहतरीन शायरी, संदेश और तस्वीरों से दें चांद रात की मुबारकबाद

Chand Mubarak Wishes 2026 (चांद मुबारक विशेज इमेज, ईद का चाँद कोट्स, स्टेटस, मैसेज) Images, Eid ka Chand Mubarak, Shayari, Quotes, Status in Hindi, Urdu Text Format: अपने साथ ईद की खुशियां लेकर आने वाली इस चांद रात की मुबारकबाद भी दी जाती है। तो अगर आप भी किसी अपने को चांद रात की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो यहां देखें चांद रात की मुबारक शायरी और संदेश हिंदी में:

Image

चांद रात मुबारक शायरी, संदेश, कोट्स और तस्वीरें

Chand Mubarak Wishes 2026 (चांद मुबारक विशेज इमेज): हिंदुस्तान में माह-ए-रमजान आज रात शव्वाल के चांद के दीदार के साथ खत्म हो जाएगा। आज की चांद रात ईद की खुशियां लेकर आएगी। रमजान 30 दिन रोजा रखने के बाद जब आसमान में शव्वाल का चांद देखने की बेसब्री दुनियाभर के मुसलमानों को होती है। चांद नजर आते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ जाती है। शव्वाल के चांद को देखकर लोग दुआ पढ़ते हैं एक दूसरे को ईद मुबारक कहते हैं। अपने साथ ईद की खुशियां लेकर आने वाली इस चांद रात की मुबारकबाद भी दी जाती है। तो अगर आप भी किसी अपने को चांद रात की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो यहां देखें चांद रात की मुबारक शायरी और संदेश हिंदी में:

1. दुआ कुबूल हो आपकी,

मनचाही ईदी मिल जाए,

खुदा का करम हो आप पर,

ईद का चांद खुशियां लाए.

चांद रात मुबारक !

Chand Raat Mubarak Wishes Shayari

चांद रात मुबारक शायरी

2. दिखा जो शव्वाल का प्यारा सा चांद,

खुशियों से भर जाए आपका हर एक शाम.

ईद का चांद मुबारक

3. आसमान पर चमका है एक नया चांद,

ईद का त्योहार आया है,

दिल में जगा है ईमान का नूर,

और हर तरफ खुशी का समां आया है।

चांद मुबारक 2026

4. चांद मुस्कुराया है आसमान में,

खुशियां बिखरी है हर इंसान में,

ईद लेकर आई है प्यार का पैगाम,

बस जाए खुशी हर अरमान में.

5. चांद निकला है आज रात आसमान में,

रहमत बरसी है आज सारे जहान में,

दुआ करो अल्लाह से दिल की गहराई से,

कुबूलियत का दरवाजा खुला है इस रमजान में।

चांद मुबारक!

Chand Raar Mubarak (2)

ईद का चांद मुबारक

6. देखो चांद रात आई है,

साथ खुशियां हजार लाई है,

चले भी आओ एक लम्हे के लिए,

हम भी मनाएं के ईद आई है.

आपको ईद 2026 की मुबारकबाद..

7. ईद के चांद ने जब डेरा डाला,

दिलों में नूर का सैलाब आया,

रोजों की रात और सहरी की सुबह,

हर लम्हा अल्लाह की याद लाया।

चांद मुबारक!

8. यह चांद बस चांद नहीं है,

यह अल्लाह की रहमत की निशानी है,

ईद के इस खास त्योहार में,

हर बंदे के लिए बखशीश की कहानी है।

चांद मुबारक 2026!

9. आया है फिर ई का चांद, खुशियों का पैगाम लेकर,

दुआओं की झोली भर लो, इस रहमत के अवसर पर।

चांद मुबारक 2026!

10. ईद का चांद आया है, रहमत का पैगाम लाया है,

अल्लाह की रहमत बरसे आप पर।

चांद मुबारक

11. चांद की रोशनी आपके घर को रोशन करे,

ईद की खुशियां आपके दिल को भर दे,

हर दुआ कुबूल हो आपकी इस दिन,

चांद मुबारक, आपको और आपके परिवार को!

12. मेरे प्यारे परिवार को, इस ईद के चांद की मुबारकबाद। अल्लाह आपको सेहत, खुशी और बरकत दे, ईद का चांद मुबारक!

13. चांद देखकर दिल में आई एक दुआ, कि इस ईद परिवार के सभी रोजे कुबूल हों, सभी नमाजें मंजूर हों, और सभी की मुरादें पूरी हों।

चांद मुबारक!

14. ईद का यह चांद सलामत रहे,

आपका घर और परिवार आबाद रहे,

अल्लाह की रहमत की छांव में,

आप हमेशा खुश और शाद रहें।

चांद मुबारक 2026!

15. अम्मी-अब्बू को चांद मुबारक,

भाई-बहनों को चांद मुबारक,

घर के हर फर्द को,

ईद का यह पाक चांद मुबारक!

16. घर में बरकत हो, दिल में सुकून हो,

ईद में हर दुआ कुबूल हो, यही दुआ है मेरी आपके लिए,

चांद मुबारक

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article