लाइफस्टाइल

Chanakya Niti: एक स्त्री की सबसे बड़ी ताकत क्या होती है? चाणक्य नीति में दर्ज है मजबूत महिलाओं के गुण

Chanakya Niti for Women: चाणक्य नीति के मुताबिक हर महिला खूबसूरत होती है और उनकी यह खूबसूरती उनके अंदर छिपे गुणों के कारण आती है। महिला यदि अपने अंदर छिपी इस सुंदरता को जान ले तो वह अत्यंत ताकतवर बन सकती है।

Image

चाणक्य नीति: एक स्त्री की सबसे बड़ी ताकत क्या है

किसी स्त्री की सबसे बड़ी ताकत क्या होती है: चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य द्वारा रचित एक अमर ग्रंथ है, जो सफल और सुखी जीवन के कई सूत्र बताते हैं। चाणक्य नीति आज भी प्रासंगिक है, क्योंकि यह व्यक्ति को बुद्धिमान, आत्मनिर्भर और सफल बनाती है। इन सूत्रों को अपनाकर जीवन में संतुलन और समृद्धि लाई जा सकती है। चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में स्त्रियों के बारे में भी बहुत कुछ कहा है। चाणक्य नीति में दर्ज है कि किसी महिला की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी क्या है। आइए जानते हैं कि चाणक्य के अनुसार किसी स्त्री की सबसे बड़ी ताकत क्या होती है।

एक श्लोक के जरिए आचार्य चाणक्य ने ये बताया था कि अगर स्त्री चाहे तो वह सबकुछ पा सकती है या कर सकती है जिसकी उसने चाह की है। यह श्लोक है:

"बाहुवीर्य बलं राज्ञो ब्रह्मवित् बली, रूप-यौवन-माधुर्य स्त्रीणां बलमनुत्तमम्।"

चाणक्य इस श्लोक के जरिए कहते हैं कि राजा की ताकत उसकी भुजाओं में होती है। एक ब्राह्मण की ताकत उसके ज्ञान और स्त्री की शक्ति उसकी सुंदरता और वाणी में होती है। बकौल चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य के अनुसार, मधुर वाणी और विवेक स्त्री की सबसे बड़ी शक्ति है, जिससे वह किसी को भी वश में कर सकती है और कठिन समय में परिवार को बचा सकती है। हर महिला खूबसूरत होती है और उनकी यह खूबसूरती उनके अंदर छिपे गुणों के कारण आती है। महिला यदि अपने अंदर छिपी इस सुंदरता को जान ले तो वह अत्यंत ताकतवर बन सकती है।

किसी स्त्री की सबसे बड़ी ताकत क्या होती है

चाणक्य समेत तमाम विद्वानों और चिंतकों ने स्त्रियों के कुछ अन्य गुणों को भी उनकी ताकत का जरिया बताया है। आइए डानते हैं स्त्रियों के कौन से गुण उन्हें खास बनाते हैं:

लचीलापन: शारीरिक और मानसिक बदलावों (जैसे मासिक धर्म, गर्भावस्था) से गुजरते हुए भी मुस्कुराकर आगे बढ़ना और विपरीत परिस्थितियों में खुद को संभालना स्त्रियों को बाकी प्राणियों से अलग बनाती है। यह दुनिया को दिखाती है कि कमजोर नजर आने वाली स्त्री कितनी मजबूत होती है।

साहस और आत्म-सम्मान: स्त्रियों का एक और खास गुण होता है कि वह मुश्किल माहौल में भी डटी रहती हैं। विषम परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास बनाए रखने और अपनी पहचान के साथ खड़े रहना भी उनकी ताकत को दर्शाती है।

भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सहानुभूति: दूसरों की भावनाओं को समझना, सूक्ष्म संकेतों को पहचानना और रिश्तों में विश्वास बनाना भी स्त्रियों के खास गुणों में शुमार हैं।

ज्ञान और विवेक: एक मजबूत महिला का सबसे खास गुण अपनी चेतना, ज्ञान और अनुभव से सही निर्णय लेना और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा दिखाना भी है।

संचार: तमाम विद्वानों ने स्त्रियों के जो गुण बताए हैं उसमें मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करना और विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना भी शामिल है।

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article