Chai Pe Shayari In Hindi: कहते हैं चाय मतलब इश्क.. जी हां, कुछ लोगों के लिए ये बस एक पीने की चीज नहीं बल्कि जिंदगी जीने का एक तरीका है। सुख में, दुख में, गर्मी में या सर्दी में, सुबह उठकर या शाम ढलने पर.. लोगों को तो बस चाय पीने का एक बहाना चाहिए। आपको अपने आसपास ही दुनियाभर के चाय प्रेमी यानी टी लवर्स मिल जाएंगे। हो सकता है आप भी उनमें से एक हों। आज हम ऐसे ही चाय प्रेमियों के लिए शायरियां लेकर आए हैं। इसे आप अपने यार दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
1) मेरे चेहरे पर हंसी ला सकते हो क्या तुम?
मेरे लिए एक कप चाय बना सकते हो क्या तुम?
2) उसने कहा हमें मनाना नहीं आता..
हमने कहा चाय बनाना तो आता है न...
3) होंगे लाखों दीवाने उनके हुस्न के,
हम तो आज भी सुबह की चाय के दीवाने हैं !
Hindi Shayari For Chai Lover (चाय के शौकीन के लिए शायरी)
4) न करना मेरी मोहब्बत पर शक ए-सनम,
हमने तुमसे सुबह की चाय सा इश्क किया है,
जिसके न मिलने पर दिन अधूरा लगता है।
5) जीने का मजा है इश्क करने में,
पर असली मजा तो तब है जब प्यार ऐसा मिले..
जो झिझक न करे,
भरी गर्मी में भी चाय पीने में।
6) मेरी जिंदगी की सुबह,
शाम या कोई भी रात हो,
एक प्याली चाय हो और...
दूसरा तुम्हारा साथ हो।
Quotes for Chai (कोट्स फॉर चाय इन हिंदी)
7) न चांद ला सकता हूं, न तारे तोड़ सकता हूं,
जमीन से जुड़ा आशिक हूं यार,
तुम्हारे लिए चाय बना सकता हूं।
8) एक तेरा ख़्याल ही तो है मेरे पास डियर,
वरना कौन अकेले में बैठे कर चाय पीता है !
9) एक गिलासी, दो गिलासी, तीन गिलासी चार..
आज पैसे घर भू आया,
तू चाय पिला दे यार।
10) मिलो न कभी चाय पर,
वही पुराने किस्से सुनेंगे..
तुम बस बोलती रहना,
हम खामोश होकर चुस्कियों में सुनेंगे।
