Met Gala 2025 (बॉलीवुड सेलेब्स मेट गाला 2025): फैशन जगत के महायुद्ध मेट गाला से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। मेट गाला 2025 में भारत का नाम बुलंद करने पहुंचे कई बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स वायरल हो रहे हैं। बीती शाम न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला रेड कार्पेट पर मम्मी टू बी कियारा से लेकर प्रियंका तक ने हुस्न का जलवा बिखेरा.. वहीं रॉयल ग्लैम लुक फ्लॉन्ट करने में शाहरुख तो डेब्यू किंग दिलजीत भी कम नहीं लगे। यहां देखें मेट गाला 2025 के लिए किसने क्या पहना था, और फैशन की इस लड़ाई में कौन जीता।
मेट गाला 2025, Who Wore What For Met Gala 2025
मेट गाला के लिए न्यू यॉर्क के मेट्रोपॉलिटम म्यूजियम ऑफ आर्ट्स पहुंचे बॉलीवुड के पंजाबी बॉय दिलजीत दोसांझ का रॉयल स्वैग अलग ही था। दिलजीत ने अपने मेट गाला डेब्यू के लिए डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किया हुआ कुर्ता और चूड़ीदार पहना था। गोल्डन और ऑफ वाइट शेड के शानदार कॉम्बिनेशन वाले ये रॉयल लुक में दिलजीत ने वाकई सबका दिल जीत लिया। पगड़ी, केप के साथ रॉयल एमरल्ड ज्वेलरी और तलवार के साथ दिलजीत का लुक सुपरहिट रहा।
पंजाबी संस्कार, संस्कृति और शान की झलक दिखाता दिलजीत का ये लुक वंस इन अ लाइफटाइम वाला लुक था। जो बेशक ही कोई और शायद ही कभी इतनी रॉयलटी के साथ फ्लॉन्ट कर पाए। दिलजीत के लुक को फैशन क्रिटिक्स ने 10 में से 10 नंबर दिए हैं, जो हर लिहाज से सही है।

Met Gala 2025: Priyanka Chopra, Nick Jonas
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भी मेट लुक कुछ कम नहीं था। पति निक संग फैशन दीवा बनीं प्रियंका का पोल्का डॉट ब्लेजर और बॉडीफिट लॉन्ग स्कर्ट काफी फ्रेंच वाइब्स दे रहा था। वहीं ग्लव्स के साथ काली हैट में पीसी बहुत ही ज्यादा फैशनेबल लग रही थीं।
मॉम टू बी कियारा आडवाणी बेशक ही मेट गाला 2025 के लिए बॉलीवुड से हुकुम का इक्का थीं। गोल्डन कॉर्सेट, ब्लैक गाउन के साथ ट्रेल लुक में बार्बी डॉल बनीं कियारा का ग्लो ही कुछ और था। न केवल ड्रेस बल्कि कियारा का मेकअप, ज्वेलरी स्टाइल भी ऑन पाइंट था। वहीं सबसे ज्यादा चर्चे मामा आडवाणी के प्रेगनेंसी ग्लो की हुई।

Met Gala 2025: Shah Rukh Khan
किंग खान का स्टाइलिश लुक भी कुछ कम नहीं था। ऑल ब्लैक लुक में रेड कार्पेट पर चलते शाहरुख खान लाखों दिलों की धड़कन तेज कर गए। शाहरुख की आउटफिट से ज्यादा हालांकि उनकी गोल्डन ग्लैम ज्वेलरी के चर्चे है। जो कस्टम उनके लिए बनाई गई थी। बॉलीवुड वालों का जलवा वाकई मेट गाला 2025 में सुपर डुपर हिट रहा है।
