Alia Bhatt Book: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और प्रोड्यूसर आलिया भट्ट अब लेखिका भी बन गई हैं। आलिया भट्ट ने दो दिन पहले फादर्स डे को खास बनाते हुए अपना पहली किताब लॉन्च की। आलिया भट्ट की इस किताब का नाम 'द एडवेंचर्स ऑफ एड-ए-मम्मा: एड फाइंड्स ए होम' है। ये किताब खासतौर से छोटे बच्चों के लिए हैं और ये एक पिक्चर बुक है। आलिया ने अपनी पहली किताब को हाथ में लेकर मुस्कुराते हुए अपनी एक फोटो भी शेयर की।
छोटे बच्चों के लिए आलिया की पहली किताब
सोमवार को आलिया भट्ट ने अपनी पहली किताब का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि एड फाइंड्स ए होम, एड-ए-मम्मा की दुनिया से किताबों की एक नई सीरीज की शुरुआत है। मेरा बचपन कहानी और कहानी सुनाने वालों से भरा था... और मैंने भी ये सपना देखा था कि एक दिन मैं अपने अंदर के उस बच्चे को बाहर निकालकर किताबों में डालूंगी। साथ ही लिखा कि मैं अपने साथी कहानीकारों, विवेक कामथ, शबनम मिनवाला और तन्वी भट्ट की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने अपने अद्भुत विचारों, इनपुट और कल्पना से हमारी पहली पुस्तक को जीवंत बनाने में मदद की।

Photo - Instagram
कुत्ते और छोटी लड़की की है कहानी
आलिया की ये किताब एक कुत्ते की आलिया नाम की छोटी लड़की से मुलाकात की दिल छू लेने वाली कहानी है। किताब में कुत्ते का नाम एड है। एड के पास घर नहीं है, लेकिन वह दुनिया के लिए प्यार और आशा से भरा है। आलिया एक दयालु लड़की है, जिसके पास सीक्रेट सुपरपावर है। जब दोनों की एक-दूसरे से मुलाकात होती है, तो दोनों एक दूसरे के घर बन जाते हैं।
किताब की कितनी है प्राइस
अगर आप आलिया की इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो आप अमेजन पर इस किताब को ऑर्डर कर सकते हैं। अमेजन पर किताब की कीमत 259 रुपए है। वहीं अगर आप एडामम्मा की ऑफिशियल वेबसाइट से किताब खरीदना चाहते हैं, तो वहां इसकी कीमत 299 रुपए है। इसके अलावा कई बुकस्टोर्स पर ये किताब मौजदू हैं। एड फाइंड्स ए होम किताब की लेखिका आलिया भट्ट और इलस्ट्रेटर तन्वी भट्ट के बीच एक कोलेबेरेशन है। तन्वी भट्ट बच्चों की किताबों में अपने चित्रों के लिए काफी फेमस है और उन्होंने इस किताब के लिए चित्र बनाए हैं।
