लाइफस्टाइल

Salman Khan Motivational Quotes: वह सुपरहीरो बनें, जिसकी कल्पना आपने बचपन में की थी... बर्थडे पर पढ़ें सलमान खान के ये मोटिवेशनल कोट्स

Salman Khan Motivational Quotes in Hindi: सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपके साथ उनके कुछ बढ़िया मोटिवेशनल कोट्स शेयर कर रहे हैं।

Image

Salman Khan Motivational Quotes: बर्थडे पर पढ़ें सलमान खान के मोटिवेशनल कोट्स।

Salman Khan Motivational Quotes in Hindi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का आज जन्मदिन है। सलमान खान आज 58 साल (Happy Birthday Salman Khan) के हो गए हैं। बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री में दबंग खान के नाम से फेमस सलमान खान (Salman Khan Birthday) का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान खान के देश ही नहीं विदेशों में भी फैन हैं। सलमान के फैन की उम्र की कोई सीमा नहीं है। हर उम्र का इंसान उनका बड़ा वाला फैन है। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपके साथ उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स (Salman Khan Motivational Quotes) शेयर कर रहे हैं।

सलमान खान के मोटिवेशनल कोट्स (Salman Khan Motivational Quotes)

1. आप जितने बड़े होंगे, आपको उतना ही बेहतर दिखना होगा, आपको उतनी ही ऊंची किक मारनी होगी, आपको उतनी ही अधिक मेहनत करनी होगी।

2. मुझे ये दिखाने की जरूरत नहीं है कि मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं।

3. जब लोग आप पर पत्थर फेंकें तो इसे सफलता की सीढ़ी के रूप में उपयोग करें।

4. बिना ये जाने कि इसके पीछे क्या चल रहा है, बेकार की बातें न बोलें।

5. शेर जब भूखा होता है तो सबसे तेज़ दौड़ता है।

6. एकमात्र व्यक्ति जिसे मैंने चोट पहुंचाई है वह मैं स्वयं हूं।

7. सांप की तरह फुफकारें नहीं, शेर की तरह दहाड़ें।

8. स्टाइल एक ऐसी चीज़ है जो बहुत व्यक्तिगत है, बहुत व्यक्तिगत है, और अपने अनूठे तरीके से, मेरा मानना है कि हर कोई स्टाइलिश है।

9. वह सुपरहीरो बनें, जिसकी कल्पना आपने बचपन में की थी।

10. अपनी महत्वाकांक्षाओं को सीमित न करें, लक्ष्यों का पीछा करें, अपने सपनों से जुड़े रहें। सफलता आपका पीछा करेगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article