Brahm kumari Shivani Motivational Quotes in Hindi: ब्रह्मकुमारी शिवानी को लोग सिस्टर शिवानी के नाम से भी जानते हैं। वह एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उनका पूरा नाम शिवानी वर्मा है। वे पिछले 25 वर्षों से आध्यात्मिक ज्ञान और व्यावहारिक जीवन कौशल पर प्रवचन दे रही हैं। बी के शिवानी ने अपने सरल, स्पष्ट और तर्कसंगत विचारों से लाखों लोगों को प्रभावित किया है। बीके शिवानी की बातें जीवन की समस्याओं को आध्यात्मिक दृष्टि से हल करने में मदद करती हैं। इसके साथ ही उनके प्रवचन लोगों को तनावमुक्त, सकारात्मक और आत्मनिर्भर जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। यहां देखें बी के शिवानी के 20 मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में:
BK Shivani Motivational Quotes in Hindi
1. सकारात्मक सोचने वाला व्यक्ति हमेशा खुश और तनावमुक्त रहता है।
2. यदि आप हमेशा इस बात की परवाह करते रहेंगे कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, तो आप कभी खुश नहीं रह पाएंगे।
3. खुद से प्यार करना सीखो, तभी दूसरे तुमसे प्यार करेंगे।
4. जब आप अपनी बात स्पष्ट रूप से नहीं कह पाते, तो आपको गुस्सा आता है।
5. बदलाव की तरफ पहला कदम स्वीकार करना है। खुद को स्वीकार करो, फिर बदलाव अपने आप आएगा।
6. हीलिंग का मतलब यह नहीं कि कभी पीड़ा थी ही नहीं। इसका मतलब है कि अब वो पीड़ा हमारे जीवन को नियंत्रित नहीं करती।
7. बदला मत लो, खुद को बदलो।
8. जिस क्षण हम किसी का अपमान करते हैं, हम उसके प्रति सम्मान खो देते हैं।
9. शांत रहो। समस्या बाहर नहीं, समाधान भीतर है।
10. दूसरों को बदलने की कोशिश करने से पहले खुद को बदलो।
11. जो व्यक्ति अपनी खुशी दूसरों पर निर्भर करता है, वह कभी खुश नहीं रह सकता।
12. अभिमान जहां है, वहां अपमान की भावना भी होती है।
13. अपनी आत्मा की शक्ति को पहचानो। तुम शक्तिशाली आत्मा हो, कोई भी परिस्थिति तुम्हें कमजोर नहीं कर सकती।
14. ईश्वर हमें वह सब कुछ नहीं देता जो हमें पसंद है, ईश्वर हमें वह सब कुछ देता है जो हमारे लिए अच्छा है।
15. सत्य एक डेबिट कार्ड है – पहले कीमत चुकाओ, बाद में आनंद लो। झूठ एक क्रेडिट कार्ड है।
16. कुछ भी संयोग नहीं है। हर घटना ठीक उसी तरह होनी थी जैसी हो रही है।
17. जब आप किसी से प्यार करते हो तो उससे अपेक्षा मत रखो। अपेक्षा के साथ प्यार व्यापार बन जाता है।
18. सफलता प्रसन्नता की चाबी नहीं है। प्रसन्नता सफलता की चाबी है।
19. अपनी बात स्पष्ट कहो, गुस्सा मत करो।
20. जो अतीत में खो जाता है, वो खुद को खो देता है।
