लाइफस्टाइल

किचन में गैस खत्म? बिना गैस के नाश्ते में ऐसे बनाएं टेस्टी सैंडविच, देखें इंस्टेंट सैंडविच की रेसिपी

Sandwich Recipe in Hindi: सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ झटपट, हेल्दी और बिना गैस के बनाना चाहते हैं, तो सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प है। यह कम समय में तैयार होता है और स्वाद के साथ पोषण भी देता है। कुछ आसान सामग्री से आप मिनटों में टेस्टी सैंडविच बना सकते हैं।

Image

बिना गैस के सैंडविच कैसे बनाएं

Sandwich Recipe in Hindi: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे महत्वपूर्ण शुरुआत होता है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार गैस जलाने का समय नहीं होता या लोग जल्दी में रहते हैं। साथ ही साथ इन दिनों गैस की काफी किल्लत भी चल रही है। ऐसे में बिना गैस के बनने वाला सैंडविच एक परफेक्ट समाधान है। यह न केवल जल्दी तैयार हो जाता है बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार हेल्दी सामग्री जोड़कर इसे पौष्टिक भी बना सकते हैं। यहां देखें नाश्ते में बनाने के लिए एकदम ही स्पेशल कम मेहनत वाला सैंडविच कैसे बनाएं, सैंडविच रेसिपी इन हिंदी।

सैंडविच कैसे बनाते हैं

सामग्री

इस रेसिपी के लिए आपको 4 ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन), 1 खीरा, 1 टमाटर, 1 छोटा प्याज, 1 उबला आलू , 2 चीज स्लाइस, 2 चम्मच बटर या मेयोनीज, 2 चम्मच हरी चटनी, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला की जरूरत होगी। इसके अलावा आप कॉर्न, लेट्यूस या स्प्राउट्स भी जोड़ सकते हैं।

बनाने की विधि

सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को प्लेट में रखें और उन पर हल्का बटर या मेयोनीज लगाएं। इससे ब्रेड सॉफ्ट रहती है और स्वाद भी बढ़ता है। अब एक स्लाइस पर हरी चटनी लगा दें, जिससे सैंडविच में हल्का मसालेदार फ्लेवर आ जाए।

इसके बाद खीरा, टमाटर और प्याज के पतले पतलेस्लाइस में काट लें और ब्रेड पर एक-एक करके सजाएं। अगर आप इसे ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो उबले आलू के स्लाइस या मैश किया हुआ आलू भी डाल सकते हैं। अब ऊपर से थोड़ा नमक, काली मिर्च और चाट मसाला छिड़कें, जिससे सैंडविच का स्वाद और बढ़ जाएगा।

अब एक चीज स्लाइस रखें और दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें। सैंडविच को हल्के से दबाएं ताकि सारी सामग्री अच्छी तरह सेट हो जाए। आप चाहें तो सैंडविच को अपनी पसंद के शेप में काट सकते हैं या सीधे सर्व कर सकते हैं। साथ ही साथ आप इसे गैस नहीं लेकिन इलेक्ट्रिक ग्रिलर पर ग्रिल कर सकते हैं।

हेल्दी टिप्स

अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो सफेद ब्रेड की जगह मल्टीग्रेन या ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल करें। मेयोनीज की जगह दही या हंग कर्ड का उपयोग करें। साथ ही इसमें स्प्राउट्स, उबले कॉर्न या हरी पत्तेदार सब्जियां डालकर पोषण को बढ़ा सकते हैं।

ऐसे करें सर्व

इस सैंडविच को आप टमाटर सॉस, हरी चटनी या दही डिप के साथ परोस सकते हैं। यह बच्चों के टिफिन, ऑफिस लंच या शाम के स्नैक के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। बिना गैस के बनने वाला यह सैंडविच न केवल समय बचाता है बल्कि काफी ज्यादा ही हेल्दी और टेस्टी भी है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article