लाइफस्टाइल

Ram Mandir Shayari: अयोध्या गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, पीएम मोदी ने की पूजा, मंदिर की तस्वीरें शेयर कर दें बधाई, देखें तस्वीरें

Ram Mandir Shayari in Hindi: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा पूरी कर ली है। उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी नज़र आए हैं। प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद प्रभु श्री राम की पहली तस्वीर सामने आई है। यहां देखें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की लेटेस्ट तस्वीरें।

Image

Ram Mandir Shayari: राम मंदिर को लेकर करीबियों को भेजें ये शायरी मैसेजेस, फोटो।

Ram Mandir Shayari in Hindi (हिंदी में राम मंदिर पर शायरी): अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा पूरी कर ली है। उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी नज़र आए हैं। प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद प्रभु श्री राम की पहली तस्वीर सामने आई है। यहां देखें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की लेटेस्ट तस्वीरें। पूरा भारत इस समय भगवान श्री राम (Lord Shri Rama) के रंग में है। आज अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोग पिछले कई दिनों से अपने दोस्तों, प्रियजनों, रिश्तेदारों आदि को राम मंदिर (Ram Mandir 2024) से जुड़े बधाई संदेश, फोटो, मैसेजेस, शायरी (Ram Mandir Shayari) आदि भेज रहे हैं। आज इसी को लेकर हम आपको राम मंदिर से जुड़ी शायरी, फोटो, मैसेजेस, स्टेटेस आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप भी यहां से अपने करीबियों को भेज सकते हैं।

राम मंदिर पर शायरी (Ram Mandir Shayari in Hindi)

1. जिनके मन में श्री राम है

भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है

उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया

संसार में उसका कल्याण है

जय श्री राम

2. सजा दो घर को गुलशन सा,

अवध में श्री राम आ रहे हैं !!

सभी को राम मंदिर की बधाई!

जय श्री राम

Ram Mandir Quotes

Ram Mandir Quotes

3. मेरी मौत से पहले मेरे राम मुझे अपना बना लेना,

मुझे पत्थर बनवा कर मंदिर की सीढ़ियों में लगवा लेना !

जय श्री राम

4. गरज उठे गगन सारा

समुन्द्र छोड़े अपना किनारा

हिल जाये जहां सारा

जब गूंजे जय श्री राम का नारा

जय श्री राम

Ram Mandir Messages 2024

Ram Mandir Messages 2024

5. रामजी की निकली सवारी,

रामजी की लीला है न्यारी,

एक तरफ लक्ष्मण,

एक तरफ सीता

और बीच में जगत के पालनहारी,

जय श्री राम

6. पूरे भारत में खुशिया छाई है

प्रभु श्री राम के स्वागत की शुभ घड़ी आई है

जय श्री राम

Ram Mandir Pics

Ram Mandir Pics

7. भेज रहे हैं पीले चावल,

घर घर अलख जगाने को..

मंदिर में है प्राण प्रतिष्ठा

न्योता सबको जाने दो

जय श्री राम

8. अयोध्या धाम खूब सज गया,

ढ़ोल नगाड़ा बज गया..

दर्शन को आंखें प्यासी हैं,

मेरे राम का मंदिर बन गया..

जय श्री राम

Ram Mandir Quotes 2024

Ram Mandir Quotes 2024

9. स्वागत में सारा भारत है,

पशु-पक्षी भी गुनगुनायेंगी,

राम तुम आ जाओ

अब माँ कैकेयी भी दीप जलाएंगी

जय श्री राम

Ram Mandir 2024

Ram Mandir 2024

10. राम ही जीवन के आधार हैं,

राम के बिना सब बेकार है

जय श्री राम

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article