Yoga Asanas For Fitness: खान-पान में पोषक तत्वों की कमी और अस्वच्छ वातावरण का असर आपके शरीर पर होता है। दिनभर की भागदौड़ व कामकाज के बाद शरीर ऊर्जाहीन और थका हुआ होने लगता है। ऊर्जा की कमी से काम की उत्पादकता तो कम होती ही है, साथ ही आत्मविश्वास में भी कमी आती है। आजकल युवाओं में भी ये समस्या देखने को मिलती है कि वह जल्द थक जाते हैं। दिनभर चुस्ती और फुर्ती बनी रहे, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। पौष्टिक आहार से शरीर को ऊर्जा मिलती है लेकिन विशेषज्ञ दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए शारीरिक व्यायाम व योग पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। युवा अपने दैनिक जीवन में कुछ योगासनों को शामिल करके थकान और लो-एनर्जी की समस्या को कम कर सकते हैं। ये योगासन आपको कई बीमारियों से दूर रखकर संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।
लाइफस्टाइल
पूरे दिन काम करने की शक्ति देंगे ये 3 योगासन, दिमाग शांत और मन होगा एकाग्र
- Authored by: TNN लाइफस्टाइल डेस्क
- Updated Dec 17, 2023, 03:04 PM IST
