लाइफस्टाइल

Places to Visit near Srinagar: वादियों से घिरे श्रीनगर के आसपास मौजूद हैं ये खूबसूरत जगह, मन मोह लेंगे नजारे

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 10, 2023, 07:43 AM IST

Best Places to Visit near Srinagar: बर्फ की वादियों से घिरा, जम्मू कश्मीर का बेहद खूबसूरत शहर है श्रीनगर। इसकी खूबसूरती पर्यटकों का मनमोह लेती है। अगर आप श्रीनगर घूमने जा रहे हैं तो उसके आसपास कुछ खास जगहों को भी एक्सप्लोर करें।

Image

Places to Visit near Srinagar: वादियों से घिरे श्रीनगर के आसपास मौजूद हैं ये खूबसूरत जगह, मन मोह लेंगे नजारे

Best Places to Visit near Srinagar: श्रीनगर जम्मू और कश्मीर राज्य का सबसे बड़ा शहर और ग्रीष्मकालीन राजधानी है। यह कश्मीर घाटी में झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है, जो सिन्धु नदी के एक प्रमुख उपनदी है। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह नगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। श्रीनगर अपने उद्यानों व प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है और यहाँ के कश्मीर शॉल व मेवा देशभर में प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध डल झील और आंचार झील यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। अगर आप श्रीनगर घूमने जा रहे हैं तो उसके आसपास कुछ खास जगहों को भी एक्सप्लोर करें।

गुलमर्ग Gulmarg

कश्मीर घाटी में श्रीनगर से दूर भी किसी दिशा में निकल जाएं तो प्रकृति के इतने रूप देखने को मिलते हैं कि लगता है जैसे उसने अपना खजाना यहीं समेट रखा है। श्रीनगर के करीब बेहद खूबसूरत जगह है गुलमर्ग। गुलमर्ग के रास्ते में कई छोटे सुंदर गांव और आसपास धान के खेत आंखों को सुहाते हैं। गुलमर्ग का अर्थ है फूलों का मैदान। समुद्र तल से 2680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग सैलानियों को आकर्षित करता है।

सोनमर्ग Sonmarg

सोनमर्ग का अर्थ सोने से बना घास का मैदान होता है। यह जगह श्रीनगर के उत्तर-पूर्व से 87 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सोनमर्ग पर स्थित सिंध घाटी कश्मीर की सबसे बड़ी घाटी है। अमरनाथ यात्रा का मुख्य मार्ग पहलगाम से चंदनवाडी, शेषनाग होते हुए जाता है। समुद्र तल से लगभग 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह एक रमणीक स्थल है। सिंध नदी के दोनों और फैले यहां के मर्ग सोने से सुंदर दिखाई देते हैं।

कोकरनाग वेरीनाग

कश्मीरी भाषा में नाग का अर्थ चश्मा भी होता है। यहां बादशाह जहांगीर ने चश्मों का जल एक ताल में एकत्र कर उसके आसपास एक उद्यान बनवाया था। 80 मीटर के दायरे में फैले आठ कोणों वाले इस ताल एवं उद्यान में चिनार के वृक्षों की कतारें सैलानियों का मन मोह लेती है। सैलानियों को आकर्षित करने वाले अन्य स्थानों में कोकरनाग 2012 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

वुलर झील

वुलर झील जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित है। यह एशिया के सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में आती है। ये झील स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। जब इस झील में पानी बढ़ता है, तो यहां पर्यटक वॉटर स्पोट्र्स, वॉटर स्कींग जैसे एक्टीविटीज भी करने आते हैं।

युस्मार्ग

श्रीनगर में युस्मार्ग एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जिसके बारे में कम लोग जानते हैं। अगर आपको शांत जगह में जाना बेहद पसंद है, तो आप इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। युस्मार्ग हिल स्टेशन श्रीनगर से 47 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article