लाइफस्टाइल

Best Places for Vacation in March: मार्च में बहुत सुंदर लगती हैं देश की ये जगहें, अपने टूर लिस्ट में आज ही करें शामिल

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 3, 2023, 07:11 PM IST

Best places in India to visit in March 2023 (मार्च में कहां घूमें): मार्च में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की कई लोकेशंस आपको लुभा सकती हैं। मार्च में घूमने के बेस्ट प्लेसेज कौन से हैं - इनकी लिस्ट हम आपको यहां बात रहे हैं। मार्च में घूमने वाली जगहों की लिस्ट में बीच डेस्टिनेशंस से लेकर रॉयल लोकेशंस तक शामिल हैं।

Image

Where to visit in March in India

Best places in India to visit in March 2023 (मार्च में कहां घूमें): मार्च में फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां देखें मार्च फैमिली डेस्टिनेशंस की लिस्ट। ये वो जगहें हैं जहां आप अपने परिवार के साथ शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं। अगर आप मार्च में घूमने के बेस्ट प्लेसेज सर्च कर रहे हैं तो जान लें कि देश में ऐसी कई लोकेशंस हैं जहां की सैर आपको तपती गर्मी से पहले ही तरोताजा कर देंगी। यहां देखें मार्च में कहां घूम सकते हैं आप। बता दें कि ये जगहें मार्च में बहुत सुंदर लगती हैं जहां कदम रखते ही आपका मूड फ्रेश हो जाएगा।

Where to visit in March in India

गोवा

मार्च में गोवा की मस्ती बढ़िया रहेगी

मार्च में गोवा की मस्ती बढ़िया रहेगी

वैकेशन मानने के लिए भारतीयों की सबसे पहली पसंद गोवा है। मार्च में गोवा के बीच पर पार्टी का मजा ले सकते हैं । समुद्र के तट पर नाइट क्लब में पार्टी करने का मजा ही कुछ और है। गोवा एक बजट फ्रेंडली जगह भी है और मार्च में यहां भीड़ भी कम होती है ।

हम्पी, कर्नाटक

हम्पी

हम्पी

हम्पी भारतीय इतिहास की सबसे प्राचीन धरोहर है। हम्पी यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है यह भारत की एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है । यहां पर पुराने मंदिर और खंडर हैं जो भारत की संस्कृति की झलक दिखाते हैं। मार्च में घूमने के लिए हम्पी एक बजट फ्रैंडली जगह है।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी

वाराणसी

वाराणसी को भारत की आध्यात्मिक नगरी माना जाता है । आध्यात्मिक अनुभव लेने के लिए वाराणसी के घाट पर गंगा आरती का मजा जरूर लेना चाहिए। यहां भारत के बहुत प्राचीन मंदिर है जिनके दर्शन से आपकी छुट्टियां मजेदार बीत सकती हैं। मार्च में वाराणसी का मौसम बहुत लुभावना होता है।

जयपुर, राजस्थान

रॉयल डेस्टिनेशन है जयपुर

रॉयल डेस्टिनेशन है जयपुर

अपने ऐतिहासिक किलो और महलों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान का गुलाबी शहर जयपुर घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है यहां आप अपने बजट में विभिन्न जनों का आनंद उठा सकते हैं । जयपुर घूमने के साथ साथ शॉपिंग करने के लिए भी काफी अच्छी जगह है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है

ऋषिकेश हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है

बजट में ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग का मजा लेने के लिए ऋषिकेश बहुत अच्छी जगह हैं। यह गंगा नदी के घाट प्रकृति का मजा ले सकते हैं। साथ ही एडवेंचर करने के लिए ऋषिकेश बहुत अच्छी जगह है। मार्च में ऋषिकेश घूमने के लिए बेस्ट जगह है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article