लाइफस्टाइल

चॉपिंग बोर्ड और चाकू की सही जोड़ी क्यों है जरूरी? जानें किस मैटेरियल के होने चाहिए ये जरूरी किचन टूल

Kitchen Essentials: किचिन में सब्जी काटने के लिए जितना चाकू और चॉपिंग बोर्ड दोनों जरूरी होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि चाकू और चॉपिंग बोर्ड की जोड़ी कैसी होनी चाहिए। जानिए किस धातु की होनी चाहिए ये चीजें...

Image

चाकू और चॉपिंग बोर्ड की जोड़ी

Kitchen Essentials: रसोई में स्वादिष्ट खाना बनाने का राज सिर्फ अच्छी रेसिपी या ताजी सामग्री तक सीमित नहीं है। कई बार सही किचन टूल्स भी उतनी ही अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण हैं चॉपिंग बोर्ड और चाकू। अगर इन दोनों की जोड़ी सही हो, तो न सिर्फ खाना जल्दी और आसानी से तैयार होता है, बल्कि सुरक्षा और स्वच्छता भी बनी रहती है। इतना ही नहीं इससे चाकू की उम्र भी बढ़ जाती है। वहीं गलत मैटेरियल का चॉपिंग बोर्ड या खराब चाकू इस्तेमाल करने से सब्जी काटने में परेशानी हो सकती हैं। इससे खाने में बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं चाकू और चॉपिंग बोर्ड के लिए कुछ खास टिप्स (Healthy Kitchen Practices)...

क्यों है जरूरी सही कॉम्बिनेशन

चॉपिंग बोर्ड और चाकू एक-दूसरे के पूरक होते हैं। यदि बोर्ड बहुत कठोर होगा तो चाकू की धार जल्दी खराब हो जाएगी, जबकि बोर्ड बहुत नरम बोर्ड जल्दी खराब हो सकता है। इसके साथ ही सही कॉम्बिनेशन से सब्जियां, फल, मीट या ब्रेड काटना आसान हो जाता है और हाथ फिसलने की संभावना भी कम रहती है।

लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड

हार्डवुड जैसे मेपल, बीच या टीक की लकड़ी से बने चॉपिंग बोर्ड सबसे अच्छे माने जाते हैं। ये चाकू की धार को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। लकड़ी में मौजूद प्राकृतिक गुण कुछ हद तक बैक्टीरिया की वृद्धि को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि इन्हें लंबे समय तक पानी में भिगोकर नहीं रखना चाहिए। नियमित रूप से इनकी साफई करके सुखाना और समय-समय पर फूड-ग्रेड मिनरल ऑयल लगाना इसकी उम्र बढ़ा सकता है।

प्लास्टिक बोर्ड का कहां करें इस्तेमाल

यदि आप कच्चा चिकन, मछली या मांस काटते हैं, तो फूड-ग्रेड प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड बेहतर विकल्प माना जाता है। इसे गर्म पानी और डिशवॉशर में आसानी से साफ किया जा सकता है, जिससे क्रॉस-कंटैमिनेशन का खतरा कम होता है। ध्यान रखें कि जिस प्लास्टिक बोर्ड पर गहरे कट पड़ जाएं, उसे बदल देना चाहिए क्योंकि उसकी दरारों में बैक्टीरिया हो सकते हैं।

चाकू के मैटेरियल का चुनाव कैसे करें

चाकू का चयन करते समय अच्छी क्वालिटी का स्टेनलेस स्टील या हाई-कार्बन स्टेनलेस स्टील चाकू सबसे अच्छा माना जाता है। ये रोजमर्रा की रसोई की जरूरतों लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इन चाकूओं की लंबे समय तक धार बनी रखती है, जंग कम लगती है और रखरखाव भी आसान होता है। वहीं सिरेमिक चाकू बेहद तेज होते हैं और फल-सब्जियां काटने के लिए अच्छे हैं, लेकिन गिरने पर टूट सकते हैं। इसलिए इन्हें सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article