लाइफस्टाइल

रुबिना से लेकर करिश्मा तक की अदाएं देखते रह जाएंगे, सेलेक्ट करें पिछले हफ्ते किसका लुक रहा सुपरहिट

सेलेब्स के स्टाइलिश लुक्स काफी वायरल होते हैं, अगर आप सेलेब्रिटी फैशन से इंस्पायर होते हैं। तो यहां देखें पिछले हफ्ते के सबसे स्टाइलिश लुक्स कौन से रहे और बताइए की आपको सबसे बेस्ट कौन लगा।

Image

Best Looks of the week

फैशन की दुनिया में हर नया हफ्ता कुछ नए ट्रेंड और स्टाइल स्टेटमेंट लेकर आता है। खास बात यह है कि बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के आउटफिट्स सिर्फ रेड कार्पेट तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं। कभी किसी का खूबसूरत साड़ी लुक लोगों का दिल जीत लेता है, तो कभी एक सिंपल कुर्ता सेट या पावर सूट नया फैशन ट्रेंड बन जाता है। यही वजह है कि फैशन लवर्स की नजर हर हफ्ते सेलेब्स के लेटेस्ट लुक्स पर रहती है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सीता श्रृंगार में कौन-कौन से गहने होते हैं?

अगर आप भी अपनी वार्डरोब में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं या आने वाले किसी फंक्शन के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन ढूंढ़ रहे हैं, तो पिछले हफ्ते के सबसे चर्चित सेलेब्रिटी लुक्स आपके लिए बेहतरीन आइडिया साबित हो सकते हैं। यहां हम आपको दिखा रहे हैं उन सेलेब्स के स्टाइलिश आउटफिट्स, जिन्होंने अपने फैशन सेंस से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। अब आप भी इन लुक्स को देखें और हमें बताइए कि आपको इस हफ्ते का सबसे शानदार और स्टाइलिश लुक किसका लगा?

रुबिना दिलैक की ये वाली गुलाबी कॉर्सेट रेडी टू वियर साड़ी बहुत ही ज्यादा पसंद की जा रही है। फुल स्लीव्स के साथ मर्मेड लुक वाला नेकलाइन कॉर्सेट और स्टाइल के साथ बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रहा है। गर्ल्स इस तरह की आउटफिट्स शादियों में पहनेंगी तो चार चांद लग जाएंगे।

खुशी कपूर अपने क्लासिक फैशन से अक्सर ही सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। हाल ही में खुशी ने अपने सोशल मीडिया पर खास फोटोज शेयर की थी। जिनमें शर्ट, कैपरी से लेकर कॉर्सेट और लहंगा लुक में खुशी एकदम ही कमाल लग रही थी।

मुसाफिर कैफे फेम वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना के ये वेस्टर्न आउटफिट्स भी बहुत ही ज्यादा चर्चा में हैं। महिमा ने जहां क्लासिक रेड कलर का ड्रेस वेस्ट बेल्ट कॉर्सेट के साथ पहना था। वहीं पर वेदिका ने बैगी पैंट्स को स्टाइलिश ब्लैक स्ट्रैपलेस कॉर्सेट के साथ पेयर अप किया था। दोनों के ही लुक्स हफ्ते के बेस्ट लुक्स में शामिल हैं।

मल्लिका शेरावत का ये ब्लिंगी स्लिट कट गाउन ड्रेस का लुक भी काफी चर्चा में रहा है। ट्रेटर 2 के लॉन्च के लिए मल्लिका ने ये बोल्ड लुक वाला ड्रेस पहना हुआ था। कॉकटेल नाइट के लिए ऐसे वाले ड्रेसेज एकदम ही परफेक्ट लुक देते हैं।

शोभिता धुलिपाला का रैम्प वॉक लुक भी बहुत ही ज्यादा क्लासिक और सुंदर है। लहंगे के साथ मोतियों के वर्क वाला कॉर्सेट ब्लाउज उनके फिजिक को काफी ज्यादा कॉम्पलीमेंट कर रहा है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article