Dussehra Mela 2023 in Delhi NCR: राम-सीता के मिलन की मधुरबेला का प्रमाण और सत्य की असत्य पर जीत का जश्न अंकित करता दशहरा देश भर में हर जगह बहुत ही जोरों शोरों से मनाया जाता है। नवरात्रि खत्म होते ही विजयादशमी की धूम समां बांध देती हैं, ऐसे में परिवार संग त्योहार की खुशियां दुगनी करने के लिए दिल्ली वालों के लिए दशहरे के ये मेले एकदम बेस्ट हैं। देखें दिल्ली में कहां सबसे बेहतरीन रावण दहन होता है और दिल्ली एनसीआर नोएडा गाजियाबाद में कहां कहां दशहरा मेला लगा है।
Best Dussehra 2023 Mela in Delhi, Noida Dussehra Mela
लाल किला
दशहरा मेला देखना है तो दिल्ली के आस पास सबसे बड़ा मेला लाल किले पर लगता है। आप परिवार संग लाल किले पर बढ़िया त्योहार का लुत्फ उठा सकते हैं। लाल किला मैदान में आपका लव कुश कमीटी का बढ़िया मेला देखने को मिलेगा, जश्न यहां रात 8 बजे से शुरु होता है। मेले में आप लाल किला मेट्रो स्टेशन से जा सकते हैं।
रामलीला मैदान
दिल्ली का सबसे पुराने मेला डेस्टिशन की लिस्ट में शामिल राम लीला मैदान में आप खूब मजा कर सकते हैं। जाकिर हुसैन कॉलेज के सामने असफ अली रोड पर आप दशहरा का मेला देख सकते हैं। 6 बजे तक पहुंचकर आप त्योहार का खूब मजा ले सकते हैं।
नोएडा स्टेडियम
नोएडा वालों को दशहरा मेला का मजा लेना है, तो नोएडा स्टेडियम में लगा दशहरा मेला बेस्ट हो सकता है। यहां आप खूब झूला झूल मजा ले सकते हैं, और रामलीला का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसी के साथ साथ आप सुभाष स्टेडियम, जनकपुरी रामलीला ग्राउंड, जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम, DDA ग्राउंड पीतमपुरा, JLN स्टेडियम, श्रीराम भारतीय कला केंद्र, मंडी हाउस, नेताजी सुभाष पार्क विजिट कर सकते हैं।
