लाइफस्टाइल

Birthday Wishes Messages For GrandFather/Dadaji: अपने दादा जी के जन्मदिन को बनाएं खास, यहां से शेयर करें बर्थडे विशेज, मैसेज, कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 19, 2025, 01:18 PM IST

Birthday Wishes Messages For GrandFather/Dadaji(दादा जी के लिए बर्थडे शुभकामना संदेश): दादा और पोते-पोतियों का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में से एक होता है। ऐसे में जब दादा का जन्मदिन हो तो इसे खास बनाना पोते-पोतियों की जिम्मेदारी होती है। यहां हम कुछ बर्थडे विशेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपने दादा के जन्मदिन को खास बना सकते हैं।

Image

जन्मदिन की बधाई मेरे प्यारे दादा जी (Image: istock)

Birthday Wishes Messages For GrandFather/Dadaji(दादा जी के लिए बर्थडे शुभकामना संदेश): दादा-पोते-पोतियों का रिश्ता एक-दूसरे के प्रति सम्मान, प्यार और समझ पर आधारित होता है। यह रिश्ता एक मजबूत डोर की तरह होता है, जो पीढ़ियों को जोड़ता है। दादा अपने सगे बच्चों से कई गुणा ज्यादा अपने पोते-पोतियों से प्यार और स्नेह रखते हैं। मूल से जादा प्यारा सूद होता है। ये कहावत इसी रिश्ते के लिए बनाई गई है। ऐसे में पोते-पोतियों की भी ये जिम्मेदारी होती है कि वो अपने दादा के जन्मदिन को खास और यादगार बनाए। अगर आप अपने दादा जी के जन्मदिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां से दादी जी को बर्थडे विशेज शेयर कर सकते हैं।

Birthday Wishes Messages For GrandFather/Dadaji

1. आपने मुझे अपने कंधों पर खिलाया है,

आज आपके जन्मदिन का अवसर आया है,

खुशनसीब हूं मैं जो इस दुनिया का

सबसे अच्छा दादाजी पाया है !

Happy Birthday Dada Ji !

2. दादा हो तो आप जैसा,

जो अपने पोते को रखते है फ़रिश्ते जैसा !

जन्मदिन की बधाई मेरे प्यारे दादा जी !

3. बचपन से है हम दोनों की यारी,

जोड़ी है यह दादा-पोते की बड़ी प्यारी।

Happy Birthday Dada Ji !

4. आप प्यार करते हैं मुझे उम्मीद से ज्यादा,

आप हैं इस वर्ल्ड के सबसे अच्छे दादा

Happy Birthday Grandpa!

5. आज बहुत स्पेशल दिन है, क्योंकि

आज एक बहुत ही स्पेशल व्यक्ति का जन्मदिन है

और वो स्पेशल व्यक्ति हैं, मेरे दादाजी !

Happy Birthday Dada Ji !

6. बुरी नजरों से भगवान बचाए आपको

चांद-सितारों से यूं ही सजाए आपको

जिंदगी में इतना हंसों आप

कि गम का साया भी न सताए आपको !

Happy Birthday Dada Ji !

7. आपके आशीर्वाद से हर कामना पूरी हो जाती है

आपके साथ से जीवन की हर खुशी दोगुनी हो जाती है !

Happy Birthday Grandpa!

8. अनुशासन पापा ने सिखाया

मां ने प्यार का रास्ता दिखाया

दादा जी ने मुश्किल में साथ निभाया !

जन्मदिन की बधाई मेरे प्यारे दादा जी !

9. आप रहते हैं बहुत सिंपल

पहनते हैं कुर्ता और धोती,

जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है

आपको यह प्यारी-सी पोती !

Happy Birthday Dada Ji !

10. जब सर पर है दादा का हाथ

तो जीवन में कभी नहीं छूटेगा

खुशियां और उत्साह का साथ !

Happy Birthday Grandpa!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article