लाइफस्टाइल

Birthday wishes to Colleague: इन खास संदेशों से ऑफिस कलीग को दें जन्मदिन की बधाई, लोग देंगे दोस्ती की मिसाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 6, 2025, 01:44 PM IST

Birthday wishes to Colleague: अगर आप अपने करीबि ऑफिस कलीग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं। यहां देखें बेस्ट विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज।

Image

Birthday wishes to Colleague

Birthday wishes to Colleague: कामकाजी लोग 8-9 घंटे दफ्तर में बिताते हैं, जिससे वहां उनके नए दोस्त बनते हैं। कुछ ऐसे दोस्त बन जाते हैं जो हमारे घर के सदस्य की तरह होते हैं। हम उनसे अपना हर सुख और दुःख बांटते हैं। कई मौकों पर उन्हें स्पेशल भी फील कराने की कोशिश करते हैं। खासकर तब जब उनका जन्मदिन हो। अगर आप अपने खास ऑफिस कलीग के जन्मदिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं। यहां देखें बेस्ट विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज फॉर ऑफिस कलीग।

Birthday Wishes For Colleague

1. जीवन में हमेशा मिले कामयाबी

हर वक्त सदा तू खुशहाल रहे

न डगमगाए किसी भी डगर पर तू

हर कदम इतना तेरा बेमिसाल रहे !

Happy Birthday !

2. ये दिन ये महीना ये तारीख जब जब आई

हमने प्यार से जन्म-दिन की महफ़िल सजाई

हर शम्मा पर नाम लिख दिया दोस्ती का

इसकी रोशनी में चांद जैसी तेरी सूरत समाई।

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

3. है दुआ कि खुशियां बेशुमार मिले आपको

ख़ुदा की रहमत का भण्डार मिले आपको

लबों पर बनी रहे मुस्कान आपके सदा

इस जन्मदिन पर जहां का सारा प्यार मिले आपको !

Happy Birthday Dear!

4. बादल ने बोला लहरों से

लहरों ने बोला सूरज से

हम कहते हैं आपको दिल से

जन्मदिन की बधाई !

Happy Birthday !

5. ना मैसेज से ना जुबान से

ना गिफ्ट से ना पैगाम से

आपको जन्मदिन मुबारक हो

सीधे दिल और जान से !

जन्मदिन की बधाई !

6. ऊपर वाला हम से भी पहले

आपकी दुआ कबूल करें

आपकी उम्र बढ़ती रहें

और इसी तरह जवान दिखती रहें !

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

7. हर राह आसान हो

हर राह पे खुशियां हो

हर दिन खूबसूरत हो

ऐसा ही आपका हर जन्मदिन हो !

Happy Birthday !

8. ये नजारे सारे तेरे उत्सव में

तेरे साथ होना चाहते हैं

तेरे इस Special दिन में

तुझे सब आशीर्वाद देना चाहते हैं !

जन्मदिन की बधाई !

9. हर ख़ुशी पर हक हो आपका,

खुशियों भरा सफ़र हो आपका,

गम कभी करवट न बदले आपकी तरफ,

सदा मुस्कुराता रहे चेहरा आपका !

Happy Birthday !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article