लाइफस्टाइल

Best Summer Drinks: भूल जाएंगे बाजार वाली कोल्ड ड्रिंक्स को भी.. गर्मियों में घर पर बनाकर पिएं ये 5 Summer Drinks

Best Summer Drinks (गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक्स): गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है, ऐसे में हाइड्रेटेड रहने के लिए दिन भर में हेल्दी ड्रिंक्स पीते रहना जरूरी हैं। ऐसे में यहां देखें घर पर बनाकर पीने के लिए हेल्दी और सुपर टेस्टी समर ड्रिंक्स, जिनके आगे कोल्ड ड्रिंक्स तो बाजार वाले जूस भी फेल हैं।

Image

Best Homemade Drinks To Try This Summer

Best Summer Drinks (गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक्स): गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है। और इस साल तो मार्च के महीने से ही गर्म हवाओं ने हालत खराब कर दी है, ऐसे में शरीर को हेल्दी हाइड्रेशन प्रदान करना आवश्यक है। वैसे तो बाजार में कई तरह की कोल्ड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस मिलते हैं, लेकिन ये हेल्दी नहीं होते हैं। ऐसे में उनकी जगह इन गर्मियों में अगर आप घर पर बनी नेचुरल और सेहतमंद ड्रिंक्स पिएं, तो ये न सिर्फ आपको तरोताजा रखेंगी बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होंगी। यहां देखें गर्मी में पीने के लिए 5 आसान और घर के बनी ड्रिंक्स कौन सी हैं -

Best Homemade Drinks To Try This Summer Season

1. छाछ (मट्ठा)

गर्मी में छाछ पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को दुरुस्त रखते हैं और लू से भी बचाते हैं। आप इस ड्रिंक को और हेल्दी व असरदार बनाने के लिए एक गिलास छाछ में भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाकर पिएं। ये वाली ड्रिंक आपको लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखेगी और इसे बनाना भी बहुत आसान है।

2. आम पन्ना

कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। आप घर पर शानदार और टेस्टी आम पन्ना बनाकर रखें और जीरा तो पुदीना, काला नमक आदि के साथ सर्व करें। आम पन्ना आप बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं।

3. नींबू पानी और शिकंजी

सादा नींबू पानी या मीठी शिकंजी गर्मी में एनर्जी बनाए रखने के लिए सबसे आसान और बेस्ट विकल्प हो सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में बहुत मदद करता है। इसमें काला नमक और पुदीना मिलाकर और भी रिफ्रेशिंग बनाया जा सकता है।

4. सत्तू का शरबत

बिहार और उत्तर प्रदेश की पारंपरिक ड्रिंक सत्तू गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। सत्तू को नेचुरल प्रोटीन सप्लीमेंट भी कहा जाता है, चने के सत्तू को पानी में घोलकर नमक, जीरा और नींबू मिलाकर पीने से लू लगने का खतरा कम होता है और एनर्जी बनी रहती है।

5. तरबूज का जूस

तरबूज में 90% पानी होता है, जो गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसका जूस पीने से शरीर को विटामिन ए और सी मिलता है। इसे ठंडा करके पुदीने के साथ सर्व करें और गर्मी की तपिश को दूर भगाएं।

जरूर ही आपको इस समर सीजन में ये वाली हेल्दी हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स घर पर बनाकर पीना ही चाहिए। इसके साथ साथ आप संतरा का जूस, नारियल पानी, गन्ने का रस आदि भी पी सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article