लाइफस्टाइल

Besan Laddu Recipe: सावन में हनुमान जी को लगाएं बेसन लड्डू का भोग, जानें बजरंगबली के प्रसाद तैयार करने का तरीका

Besan Laddu Recipe: आज मंगलवार है और आज का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। संकटमोचन की कृपा पाने के लिए भक्त घर से मंदिरों तक में पूजा कर उन्हें भोग लगाते हैं।

Image

Besan Laddu Recipe

Besan Laddu Recipe: आज मंगलवार है और आज का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। संकटमोचन की कृपा पाने के लिए भक्त घर से मंदिरों तक में पूजा कर उन्हें भोग लगाते हैं। बजरंगली के सभी भक्त ये बात बखूबी जानते हैं कि उन्हें बेसन के लड्डुओं (Besan Ke laddu) का प्रसाद बहुत पसंद है। यही वजह है कि मंगलवार के दिन उनके भक्त उन्हें बेसन के लड्डू का भोग लगाते हैं। बजरंगबली को भोग लागने के लिए लोग अक्सर बाजार से लड्डू खरीदते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर पर भी आप बेहद आसानी से बेसन के लड्डू तैयार कर सकते हैं। ऐसे में जानिए बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी।

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

बेसन - 2 कप

चीनी का बूरा - 1.5 कप

देसी घी - 1 कप

बादाम - बारीक कटे हुए

काजू - बारीक कटे हुए

इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

पिस्ता

बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तब इसमें बेसन डालकर भूनें। जब बेसन हल्का भूरे रंग का हो जाए और बेसन से खुशबू आने लगे तब इसमें पानी के छींटे मारें। बेसन को तब तब भूनते रहें जब तक इसमें झाग आना बंद ना हो जाए। इसके बाद आंच बंद कर दें और बेसन को एक सूखी प्लेट पर ठंडा होने के लिए निकाल लें। जब बेसन ठंडा हो जाए तो इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। इसके बाद इसमें चीनी का बूरा और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। अब इस मिश्रण को हाथ पर लेकर गोल लड्डू जैसा आकार दें। जब लड्डू शेप में आ जाए तब इसे पिसते से गार्निश करें और बजरंग बली को भोग लगाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article