लाइफस्टाइल

30 की उम्र में ही नज़र आने लगें हैं रिंकल्स, तो घर पर करें फ्रूट फेशियल, स्किन हो जाएगी टाइट

Benefits of Fruit facial: स्किन की सही देखभाल ना करने की वजह से कम उम्र में भी लोग रिंकल्स की समस्या से परेशान हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो घर पर ही आप फ्रूट फेशियल कर स्किन को टाइट कर सकते हैं।

Image

Benefits of Fruit facial

Benefits of Fruit facial: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर रिंकल्स आना एक आम बात है, लेकिन इन दिनों 30 की उम्र में भी लोगों के चेहरे पर झुर्रियां नज़र आने लगी है। इसकी वजह है स्किन की सही देखभाल ना करना। रिंकल फ्री त्वचा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में आप स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्रूट केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। फ्रूट फेशियल (Fruit Facial) की मदद से आप स्किन को टाइट बना सकते हैं। फ्रूट फेसियल के लिए आप पपीता, केला, अनार, अंगूर, कीवी, आम, ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज और ब्लैकबेरीज जैसे फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें घर पर फ्रूट फेशियल (Fruit Facial) कैसे करें।

स्किन टाइटनिंग के लिए फ्रूट फेशियल - Fruit Facial For Skin Tightening

केले का फेशियल

केला विटामिन ए, सी, बी6 और पोटेशियम से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से ना केवल स्किन टाइट होती है बल्कि चेहरे पर भी ग्लो आता है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पका हुआ केला ले। फिर इसे मैश करके इसमें शहद और आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को धो लें। महीने में एक बार केले का फेस पैक लगाकर फ्रूट फेशियल जरूर करें। इससे आप रिंकल फ्री त्वचा पा सकते हैं।

पपीते का फेशियल

पपीते का फ्रूट फेशियल करने से एंटी-एजिंग की समस्याएं दूर होती है और झुर्रियां कम होती है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए पपीते में अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे स्किन टाइट होगी।

अनार का फेशियल

अनार का फेस पैक तैयार करने के लिए 2 से 3 चम्मच अनार के दाने लेकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक चम्मच ग्रीन टी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद इसे धो लें। इसके इस्तेमाल से डल और ड्राई स्किन से छुटकारा मिलेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article