लाइफस्टाइल

सर्दियों में पाना चाहती हैं मुलायम और निखरी त्वचा तो इस तरह करें नारियल के तेल का इस्तेमाल, हफ्ते भर में दूर होंगे स्किन प्रॉब्लम्स

Coconut Oil Benefits For Skin: बदलते मौसम में स्किन प्रॉबलम्स होना एक आम बात है। सर्दियों में ज्यादातर लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो नारियल तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Image

Coconut Oil

Coconut Oil Benefits For Skin: सर्दियों के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। सबसे ज्यादा लोग ड्राई स्किन से परेशान रहते हैं। स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए कई तरह के क्रीम, पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बावजूद इसके कोई खासा रिजल्ट नहीं देखने को मिलता है। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे भी गायब हो जाते हैं। ये स्किन को मॉइश्चराइज करने का भी काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि नारियल तेल का इस्तेमाल करने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

Coconut Oil Benefits For Skin in hindi

स्किन को रखे हाइड्रेट

नारियल तेल स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन भी दूर होता है।

झुर्रियों से छुटकारा

रोजाना रात को सोने से पहले नारियल तेल का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या दूर होती है। यह स्किन में कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और स्किन को टाइट बनाता है।

दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप सोने से पहले रोजाना इस तेल से चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपको जल्द रिजल्ट दिखेगा।

ड्राइनेस से निजात

सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article