लाइफस्टाइल

बेडरूम को बनाना है कोजी और स्टाइलिश, आज ही ट्राई करें ये डेकोर टिप्स, कम खर्च में बनाएं रिलैक्सिंग

Bedroom Decor Easy Tips: अगर आप दिनभर की थकान के बाद भी सुकून की नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो इसकी वजह सिर्फ काम का तनाव ही नहीं, बल्कि आपके बेडरूम का माहौल भी हो सकता है। दरअसल, कमरे का डेकोर, रोशनी और रंग हमारी नींद और मूड दोनों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर आपका बेडरूम थोड़ा बोरिंग या अनकम्फर्टेबल लगने लगा है, तो कुछ छोटे बदलाव करके आप इसे बिल्कुल नया और आरामदायक बना सकते हैं।

Image

बेडरूम डेकोर टिप्स इन हिंदी

How to make your bedroom look more attractive: बेडरूम घर का सबसे पर्सनल स्पेस होता है। यही वह जगह है जहां हम दिनभर की थकान के बाद आराम करते हैं। लेकिन कई बार कुछ महीनों बाद कमरे का वही पुराना लुक बोरिंग लगने लगता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए बड़ा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं होती। कुछ छोटे और सस्ते आइडिया अपनाकर भी आप अपने बेडरूम को फ्रेश, ट्रेंडी और आरामदायक बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स।

सही बेड और मैट्रेस चुनें

अच्छी और आरामदायक नींद के लिए सही बेड और मैट्रेस का चुनाव बहुत जरूरी है। अगर मैट्रेस बहुत सख्त या बहुत ज्यादा नरम होगा, तो शरीर को सही सपोर्ट नहीं मिलेगा और नींद भी ठीक से नहीं आएगी। कॉटन की सॉफ्ट बेडशीट और आरामदायक तकिए भी नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

सुकून देने वाले रंगों का करें चुनाव

रंगों का हमारे मूड और दिमाग पर सीधा असर पड़ता है। बेडरूम के लिए हमेशा हल्के और सुकून देने वाले रंग जैसे नीला, हरा, ग्रे या पेस्टल शेड्स चुनें। ये रंग मन को शांत रखते हैं और अच्छी नींद में मदद करते हैं। बहुत ज्यादा गहरे या चटख रंगों से बचना बेहतर होता है, क्योंकि ये दिमाग को ज्यादा एक्टिव कर सकते हैं।

फेयरी लाइट्स और लैम्प का जादू

बेडरूम को खूबसूरत बनाने के लिए महंगे चांडेलियर लगाने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 200–300 रुपये की फेयरी लाइट्स या एक वॉर्म लाइट वाला लैम्प लगाकर भी कमरे का माहौल बदल सकते हैं। यह छोटा सा बदलाव आपके बेडरूम को कोजी और रिलैक्सिंग बना देता है।

प्लांट्स से दें नेचुरल टच

बेडरूम डेकोरेशन के लिए प्लांट्स सबसे आसान और सस्ता तरीका हैं। आप छोटे इनडोर प्लांट्स जैसे स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली लगा सकते हैं। ये न सिर्फ कमरे की हवा को बेहतर बनाते हैं, बल्कि पूरे स्पेस को फ्रेश और नेचुरल लुक भी देते हैं। पुराने गिलास या जार में पौधे लगाकर आप इन्हें टेबल या खिड़की के पास भी रख सकते हैं।

कुशन और बेडशीट बदलें

हर बार नया फर्नीचर खरीदने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ बेडशीट और कुशन कवर बदलने से भी बेडरूम का लुक पूरी तरह बदल सकता है। फ्लोरल, जियोमेट्रिक या पेस्टल डिजाइन वाले कवर कमरे को तुरंत फ्रेश वाइब देते हैं। अगर बजट कम है, तो पुराने कुशन कवर पर DIY पेंट या मिरर वर्क करके भी नया लुक दिया जा सकता है।

वॉल डेकोर से बदलें माहौल

पूरी दीवार पेंट करने की बजाय सिर्फ एक एक्सेंट वॉल बनाएं। पुराने फोटो फ्रेम, DIY वॉल हैंगिंग या फैब्रिक प्रिंट से भी आप दीवार को नया और स्टाइलिश टच दे सकते हैं। चाहें तो अपने हाथों से बनाए आर्टवर्क लगाकर कमरे को और ज्यादा पर्सनल बना सकते हैं।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article