लाइफस्टाइल

Barack Obama Motivational Quotes: अगर आप सही राह पर चल रहे हैं...सफलता की गारंटी देती है बराक ओबामा की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 9, 2024, 11:35 AM IST

Barack Obama Motivational Quotes in Hindi: बराक ओबामा एक सफल राजनेता होने के साथ साथ एक प्रभावशाली वक्ता, लेखक, और समाज सुधारक। उनके विचार लोगों को काफी प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स।

Image

Barack Obama Motivational Quotes

Barack Obama Motivational Quotes in Hindi: बराक ओबामा किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। ओबामा अमेरिका के 44वें और पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले ओबामा ने 4 नवंबर, 2008 को पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। बराक ओबामा सामाजिक मुद्दों पर अपने विचारों के लिए जाने जाते हैं। एक सफल राजनेता होने के साथ साथ ओबामा एक मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, और समाज सुधारक भी हैं, जिन्होंने अपने विचारों से लोगों को सही दिशा दिखाने का काम किया है। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन पर सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।

Barack Obama Motivational Inspirational Quotes in Hindi

1. आशा ही इस राष्ट्र का आधार है। यह विश्वास कि हमारा भाग्य हमारे लिए नहीं, बल्कि हमारे द्वारा लिखा जाएगा।

2. अगर आप सही राह पर चल रहे हैं, और आप चलते रहने के लिए तत्पर हैं, तो आप अंततः प्रगति करेंगे।

3. हमें उत्कृष्टता के इस विचार को आत्मसात करने की आवश्यकता है। बहुत से लोग उत्कृष्ट बनने की कोशिश में बहुत अधिक समय नहीं बिताते हैं।

4. निंदक सबसे ऊंची आवाज वाले हो सकते हैं - लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं, वे सबसे कम काम करेंगे।

5. जीवन में कोई भी मूल्यवान चीज़ आसान नहीं है।

6. हम भविष्य से डरने नहीं आये हैं। हम इसे आकार देने के लिए यहां आए हैं।

7. प्रगति यथाशीघ्र आएगी। यह हमेशा सीधी रेखा नहीं होती। यह हमेशा आसान रास्ता नहीं है।

8. परिवर्तन कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमेशा संभव होता है।

9. आपके साथ अच्छी चीजें होने का इंतजार न करें।

10. भविष्य उन लोगों को पुरस्कृत करता है जो आगे बढ़ते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article