Lipstick style: लिप्स शेप के मुताबिक इस तरह से लगाएं लिपस्टिक, पूरे चेहरे का बदल जाएगा लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 07:11 PM IST

How To Apply Lipstick In Lips: महिलाओं के लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा होता है। महिलाओं के मेकअप किट में लिपस्टिक जरूर मिल जाएगी। लेकिन जब तक होंठों में लिपस्टिक सही तरीके से न लगी हो तब तक चेहरे में रौनक नहीं आती है, इसलिए लिप्स शेप के अनुसार लिपस्टिक लगाना बेहद जरूरी है।

Lipstick style: लिप्स शेप के मुताबिक इस तरह से लगाएं लिपस्टिक, पूरे चेहरे का बदल जाएगा लुक
Photo Credit: Instagram

Trendy Lipstick style: लिपस्टिक का इस्तेमाल ज्यादातर हर महिलाएं करती हैं। लिपस्टिक के साथ न सिर्फ होंठों की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि पूरे चेहरे का लुक बदल जाता है, इसलिए महिलाओं की मेकअप किट में तरह-तरह की लिपस्टिक जरूर मिल जाएगी। लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा सा है। लेकिन कुछ लोगों के लिप्स काफी पतले होते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के लिप्स काफी मोटे होते हैं। अगर लिपस्टिक को होंठों के हिसाब से शेप न दिया जाएं तो यह लिप्स के साथ-साथ पूरे मेकअप को खराब कर देती है। ऐसे में आपको अपने होंठों के अनुसार लिपस्टिक का चयन और लिपस्टिक लगाने की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, तो आइए जानते हैं मोटे व पलते लिप्स के लिए लिपस्टिक को किस तरीके से लगाना बेहतर होता है।

पतले होंठों पर ऐसे लगाएं लिपस्टिक

पतले होंठों में लिपस्टिक लगाना सबसे बड़ी दिक्कत की बात होती है। पतले होंठ वाली महिलाएं ज्यादा परेशान रहती हैं, क्योंकि ऐसे में लिपस्टिक लगाने में उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। अगर आप पतले होंठों पर लिपस्टिक लागने का शौक रखती हैं तो लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से होंठों को शेप दें। पतले होंठों से बाहर की ओर लिप लाइनर से शेप दें। फिर लिपस्टिक से उसी कवर करें। ध्यान रहें कि इसके लिए डार्क लिपस्टिक का ही चयन करें।

मोटे होंठ वाले ऐसे करें लगाएं लिपस्टिक

मोटे होंठ वाले लोग काफी आकर्षक माने जाते हैं। आजकल एक्ट्रेस मोटे होंठ पाने के लिए सर्जरी भी करवा रही हैं। मोटे होंठ वाले लोगों को इस बात का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए कि लिपस्टिक लगाने के बाद उनके होंठ और ज्यादा मोटे या बड़े न दिखें। इसके लिए होंठों पर लिपग्लॉस या लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर से होंठों पर आउटलाइन कर लें और फिर होंठों पर डार्क शेड की जगह न्यूड लिपस्टिक कलर का प्रयोग करें। इससे आपके होंठ परफेक्ट और खुबसूरत दिखने लगेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article