Lips Care Tips: प्रियंका चोपड़ा की तरह आप भी पाना चाहती हैं गुलाबी होंठ तो घर पर ही तैयार करें लिप बाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 05:28 PM IST

Make Lip Balm At Home: सर्दी हो या गर्मी लिप बाम की आवश्यकता हर मौसम में होती है। अगर आप मार्केट में मिलने वाली चीजों से ज्यादा घरेलू चीजों पर विश्वास करते हैं तो लिप बाम को घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है।

Lips Care Tips: प्रियंका चोपड़ा की तरह आप भी पाना चाहती हैं गुलाबी होंठ तो घर पर ही तैयार करें लिप बाम
Photo Credit: Instagram

How To Care Lips: प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी ड्रेसिंग सेंस से लेकर उनकी ग्लोइंग स्किन तक का हर कोई उनका दीवाना है। प्रियंका चोपड़ा को देखते ही सबसे पहली नजर उनके गुलाबी लिप्स पर जाती हैं। उनकी शाइनिंग व परफेक्ट लिप्स उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं। इंटरनेशनल फेम बन चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रह रही हो लेकिन उनका दिल पूरी तरह देसी है। अपने चेहरे की स्किन से लेकर अपने लिप की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वे पूरी तरह घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं और शायद यहीं घरेलू नुस्खे उनके होंठ को गुलाबी बनाए रखते हैं। अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह पिंक लिप्स चाहती हैं तो उसके लिए आप घर पर ही लिप बाम बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें लिप बाम।

घर पर तैयार करें कलर्ड लिप बाम
अगर आप होममेड कलर्ड लिप बाम बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको शहद, वैसलीन की जरूत पड़ेगी। इसके लिए एक चम्मच वैसलीन को एक हीटप्रूफ बर्तन में डालकर दो मिनट तक गर्म करके पिघलाएं। इसके बाद अपनी पसंद के रंग के आईशेडो के टुकड़े करके उसमें डाल दें। फिर मिक्सचर को अच्छे से मिलाएं और उसमें थोड़ा-सा शहद डाल दें। इसके बाद कंटेनर में आप होममेड लिप बाम को रखना चाहती हैं उसमें डाल दें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। 

चॉकलेट लिप बाम 
वहीं अगर आप चॉकलेट लिप बाम बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको बस दो चम्मच वाइट बीवैक्स, एक चम्मच कोको पाउडर, दो चम्मच स्वीट आलमंड ऑयल की जरूरत पड़ेगी। इसे माइक्रोवेव में, डबल बॉयलर का उपयोग करके बीवैक्स को पिघलाना शुरू करें। इसमें कोको पाउडर डालकर हिलाएं जब तक यह आसानी से ब्लेंड न हो जाए। अब स्वीट आलमंड तेल को मिलाएं। जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो होंठों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article