Late Period Reasons: इन वजहों से हो सकती है पीरियड्स में देरी, न करें नजरअंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 06:01 PM IST

Periods: महिलाओं में अनियमित पीरियड का होना आम बात है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पीरियड मिस होने की सबसे आम वजह प्रेग्नेंसी है, लेकिन अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान नहीं कर रहे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे तनाव, शरीर में कोई बीमारी का होना या अन्य।

Late Period Reasons: इन वजहों से हो सकती है पीरियड्स में देरी, न करें नजरअंदाज
Photo Credit: Instagram

Late Period Peoblem: भागदौड़ व तनाव भरी जीवनशैली की वजह से अधिकतर महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान रहती हैं। वैसे तो पीरियड मिस होने की सबसे आम वजह प्रेगनेंसी होती है, लेकिन अगर आप प्रेगनेंसी प्लान नहीं कर रही हैं और फिर भी पीरियड्स में देरी हो रही है तो इसकी कई वजह हो सकती है, जिसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आमतौर पर पीरियड सर्कल 28 दिनों का होता है, जो हर महीने 28 दिन के अंतर्गत पर चलता रहता है, लेकिन अगर यह सर्कल 28 दिनों से ज्यादा या 1 महीने से ज्यादा का होने लगे तो इसे अनियमित पीरियड कहा जाता है। आइए जानते हैं किन वजह से ऐसा होता है..

स्ट्रेस यानी तनाव इसका असर शरीर में कई तरीकों से पड़ता है। तनाव से शरीर में कई बीमारियां भी होती है और अनियमित पीरियड होने की सबसे बड़ी वजह है तनाव ही होता है। तनाव से GnRH नामक हार्मोन की मात्रा में कमी आ जाती है। जिसके कारण पीरियड में देरी हो जाती हैं।

बुखार व कमजोरी भी हो सकती है वजह

कभी-कभी बुखार सर्दी खांसी जुकाम की वजह से शरीर में कमजोरी आ जाती हैं जिस वजह से पीरियड में देरी हो सकती है, लेकिन जब आप बीमारी से ठीक हो जाते हैं तो पीरियड नियमित समय में होने लगते हैं।

थायराइड भी हो सकता है कारण

पीरियड मिसिंग होने का एक कारण थायराइड भी है। कभी-कभी ओवरएक्टिव या अंडरएक्टिव थायराइड की वजह से भी पीरियड में देरी हो जाती है। मेन्सट्रुअल समस्याओं के अलावा ओवर एक्टिव थाइराॅयड , वेट लाॅस, ज्यादा भूख लगना, ज्यादा पसीना आना जैसे लक्षणों का भी कारण होता है। 

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन से भी हो सकती है देरी

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने की वजह से भी अनियमित पीरियड्स या पीरियड्स में देरी होती है। दरअसल गर्भनिरोधक गोलियां अंडाशय के अंडे को रिलीज करने से रोकती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article