Kriti Sanon Beauty Tips: कृति सेनन की तरह आप भी करें एलोवेरा मसाज, त्वचा बनी रहेगी चमकदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 09:39 PM IST

Kriti Sanon Beauty Secrets: कृति सेनन की ड्रेसिंग सेंस से लेकर उनकी ब्यूटी सीक्रेट तक कि लोग जानना चाहते हैं। उनकी दमकती त्वचा का हर कोई दीवाना है। कृति सेनन केमिकल प्रोडक्ट्स एकदम दूर रहती हैं। वे नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

Kriti Sanon Beauty Tips: कृति सेनन की तरह आप भी करें एलोवेरा मसाज, त्वचा बनी रहेगी चमकदार
Photo Credit: Instagram

 Kriti Sanon Skin Beauty Care Tips: बॉलीवुड की एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी दमकती त्वचा उन्हें सबसे अलग बनाती हैं। हर कोई कृति सेनन की बेदाग निखरती और खूबसूरत त्वचा का राज जाना चाहता है। कृति सेनन आपने स्कीन की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती है, बल्कि वह नेचुरल चीजों पर विश्वास करती है। प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल से यह अपने चेहरे में ग्लो बरकरार रखती हैं। प्राकृतिक चीजों का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। कृति की स्कीन केयर रूटीन इतनी आसान है कि इसे आप या कोई भी आसानी से फॉलो कर सकता है। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी यह प्राकृतिक चीजें आपके घर के गार्डन में ही आसानी से मिल जाएंगी। तो आइए जानते हैं कृति सेनन की चमकती दमकती त्वचा के राज के बारे में..

एलोवेरा जेल से स्किन बनेगी ग्लोइंग
एलोवेरा जेल स्किन से लेकर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद है। बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एलोवेरा बेस्ट ऑप्शन है। एलोवेरा नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जिस वजह से स्किन की सभी समस्याओं को चुटकियों में दूर करता है। इसके इस्तेमाल से झुर्रियां, दाग धब्बे, आसानी से दूर हो जाते हैं। यह स्किन मॉश्चराइजर का काम करता है। एलोवेरा जेल के रोजाना इस्तेमाल से आप लंबे समय तक ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। एलोवेरा का रोजाना फेशियल आपके स्किन को हेल्दी बनाएं रखेगा।

एलोवेरा जेल व नींबू से करें मसाज
एलोवेरा जेल से फेशियल करने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों के मिश्रण को अपने चेहरे में लगाकर कुछ देर तक मसाज करते रहें। करीब 10 से 15 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इसे रोजाना करने पर चेहरे में ग्लो आएगा।

एलोवेरा व जेल लगाएं

एलोवेरा के साथ शहद मिलाकर भी इससे मसाज करने से काफी फायदे मिलते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल में शहद मिलाकर चेहरे में अच्छे से 10 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। हमेशा ध्यान रखें कि मसाज अंदर से बाहर व नीचे से ऊपर की ओर करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और स्किन ज्यादा हेल्दी बनती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article