Tips to wear high heels: हाई हील्स पहनने के बाद पैरों में होती है तकलीफ, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 08:10 PM IST

How to wear high heels without pain: यदि आपको हाई हील्स पहनने के बाद पैरों में दर्द रहता है, तो यह आर्टिकल जरूर देखें। यहां ऐसी समस्याओं से निजात पाने का आसान तरीका बताया गया है।

Tips to wear high heels: हाई हील्स पहनने के बाद पैरों में होती है तकलीफ, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

How to wear high heels without pain: हाई हील्स पहनना सभी लड़कियों को बेहद पसंद होता है। कुछ लड़कियां तो हाई हील्स रोजाना पहनती हैं तो कुछ खास मौके पर हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं। अक्‍सर हाई हील्‍स पहनने के बाद पैर में तकलीफ हो जाती है। यदि आप भी हाई हील्स पहनने के बाद पैर के दर्द से परेशान हो जाते है, तो अब आपको घबराने होने की कोई जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ऐसा उपाय बताने वाले है, जिसे अपनाने के बाद आपको हाई हील्स पहनने के बाद पैरों में दर्द नहीं होगा। तो आइए जाने उन आसान टिप्स को।

How to wear high heels, बिना दर्द के हाई हील्स पहनने का तरीका

1. पैर का आकार सही रखें

हाई हील्स पहनने के लिए पैरों का आकार सही रहना बेहद जरूरी होता है। हाई हील्स खरीदते समय हमेशा दुकानदार से अपने दाहिने पैर का आकार बताने को कहें। 

2. पैर के आकार पर ध्यान दें

हाई हील्स पहनते समय पैर के आकार पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि कुछ लोगों के पैर चौड़े होते है, तो कुछ लोगों के पैर पतले होते हैं। किन्ही की पैरों की उंगलियां में लंबी होती हैं तो किसी की छोटी। यदि आपके पैर चौड़े हैं तो आप कभी बंद टेप वाले हील्स ना पहनें। ऐसे लोगों को चौड़े फ्रंट क्लोज्ड या ओपन टो वाले हील्स पहनने चाहिए। जिनकी पैरों की उंगलियां छोटी होती हैं, वैसे लोगों को भी बंद चौड़ी सैंडल पहननी चाहिए।

3. पैरों को करें मॉइश्‍चराइज 

यदि हाई हील्स पहनने के बाद आपके पैर में दर्द होता है, तो आपको इसे पहनने से पहले पैरों को मॉइश्‍चराइज कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको चलने पर पैर में छाले या जलन नहीं होगी।

4. ब्लॉक हील्स या प्लेटफार्म का करें चयन

हाई हील्स पहनने के बाद यदि आपके पैरों में दर्द रहता है, तो आपको नुकीले हाई हील्स नहीं पहने चाहिए। इसके बजाय आप ब्लॉक हील्स या प्लेटफार्म का चयन करें। यह नुकीले हील से ज्यादा आरामदायक होता है।

5. पतले तलवे वाले हील्स का ना पहनें

यदि आप हाई हील्स पहनने के बाद उससे होने वाले तकलीफों से बचना चाहते है, तो पतले तलवे वाले हील्स कभी ना पहनें। इससे आपके पैरों के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। हील्स पहनने के बाद पैर को थोड़ी थोड़ी देर पर आराम देते रहें।

6. अधिक सपोर्ट वाले जूते पहनें

 यदि आपको हाई हील्स पहनने के बाद पैर में दर्द रहता है, तो आगे के पैरों की अच्‍छी कवरेज या टखने का पट्टा या दोनों के साथ ऊंची एड़ी की सैंडल पहनने चाहिए। यह आपके पैरों के लिए आरामदायक हो सकता है।


हाई हील्‍स पहनते समय इन बातों का भी रखें ध्‍यान

  • जूते उतारने के बाद हमेशा आप अपने पैरों को स्ट्रेच करते रहें।
  • हाई हील्स पहनने के बाद पैरों में दर्द से बचने के लिए पैर के पिछले हिस्से पर आइस पैक लगाएं। 
  • समय-समय पर पैरों की मालिश करवाते रहें।

इन ट‍िप्‍स की मदद से आप आराम से हाई हील्‍स पहन सकेंगी। 

End of Article