Kitchen Hacks: गुब्बारे जैसे फूलेंगे गोलगप्पे, जानें सूजी के गोलगप्पे बनाने का नया तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 05:22 PM IST

Kitchen Hacks: गोलगप्पे तो हर किसी को पसंद होते हैं। हालांकि, कई लोग बाजार के गोलगप्पे खाने से बचते हैं, क्योंकि बाजार के गोलगप्पे सर्व करते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान नहीं रखा जाता, जिससे बीमार होने का डर होता है। ऐसे में आप घर पर ही गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं।

Kitchen Hacks: गुब्बारे जैसे फूलेंगे गोलगप्पे, जानें सूजी के गोलगप्पे बनाने का नया तरीका

Kitchen Hacks: गोलगप्पे भला किसे पसंद नहीं होते। गोलगप्पों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन कुछ लोग बाजारों के गोलगप्पे खाने से बचते हैं, क्योंकि बाजार के गोलगप्पे सर्व करते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान नहीं रखा जाता, जिससे बीमार होने का डर होता है। ऐसे में आप घर पर ही गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं, वो भी फूले हए और बिना फटे। आज इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं सूजी के गोलगप्पे बनाने की ऐसी विधि के बारे में, जिससे आप घर पर ही बाजार जैसे करारे और फूले हुए गोलगप्पे बना सकते हैं।

गोलगप्पा बनाने की विधि

सूजी के गोलगप्पे बनाने के लिए चाहिए-

  • 200 ग्राम मोटी सूजी
  • 1/4 कप रिफाइंड तेल
  • आटा गूंथने के लिए पानी जरूरत के अनुसार
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल

 विधि-

  • सूजी के गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन सूजी में एक चौथाई कप रिफाइंड तेल डालकर मिला लें।
  • अब इसमें पानी डालकर अच्छे से गूंथ लें।
  • आटा गूंथने के बाद इसे अच्छे से ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद आटा थोड़ा फूल जाएगा।
  • अब इस आटे को अच्छे से मसलकर मुलायम और चिकना बना लें।  
  • फिर इस आटे से लोई तोड़कर चकले की मदद से पूरियां बेलें।
  • इसके बाद गैस पर कढ़ाई को रख दें और इसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • तेल के गर्म होने के बाद इसमें पूरियां डाल दें। कलछी की मदद से पूरियों के ऊपर गर्म तेल डालते रहे, इससे गोलगप्पे फूले हुए बनेंगे।
  • गोलगप्पों को हल्का सुनहरे होने तक भूनें। सुनहरे होने के बाद गोलगप्पों को कढ़ाई से निकाल लें।
  • तो तैयार हैं आपके करारे गोलगप्पे। अब इन्हें ठंडे-ठंडे इमली के पानी के साथ सर्व करें।

ऐसे नहीं फूटेंगे गोलगप्पे

  • आपको आटा चिकना गूंथना है यानी पानी लगा-लगाकर अच्छी तरह आटा गूंथे।
  • 20-30 मिनट आटे को गूंथकर जरूर रखें। इससे सूजी फूल जाएगी।
  • गोलगप्पे को तेल या घी लगाकर बेलें, आटा लगाकर नहीं।

गोलगप्पों को फूटने से ऐसे बचाएं
गोलगप्पे बनाते वक्त फूटे नहीं, इसके लिए सबसे पहले आटे को अच्छे से गूंथना चाहिए। ध्यान रहे आटा नरम होना चाहिए। इससे पूरियां आसानी से बेली जाएंगी और फटेगी नहीं। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि गोलगप्पे तेल की मदद से बेलें आटे की मदद से नहीं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है)

End of Article