Remedies to Control Termites: लकड़ी के फर्नीचर से दीमक को कैसे हटाएं, जानें आसान टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 06:47 PM IST

Remedies to Control Termites: अक्सर नमी या सीलन में लकड़ी के फर्नीचर में दीमक लग जाती है। दीमक लगने की इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं, जिनसे दीमक खत्म हो जाएगी और फर्नीचर सुरक्षित रहेगा।

Remedies to Control Termites: लकड़ी के फर्नीचर से दीमक को कैसे हटाएं, जानें आसान टिप्स

Home Remedies To Get Rid Of Termites: कई बार नमी और सीलन की वजह से लड़की के फर्नीचर में दीमक लग जाती है। दीमक अंदर ही अंदर फर्नीचर को खाकर खोखला कर देती है। दीमक से फर्नीचर को बचाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं, जिनसे दीमक खत्म हो जाए और फर्नीचर सुरक्षित रहे। दीमक खत्म करने के लिए नीम का तेल, नींबू का सिरका, और नमक वाला गर्म पानी काफी कारगर होते हैं। अगर आपके घर के लकड़ी के फर्नीचर मे भी दीमक लग गई हैं, तो इन घरेलू उपायो के जरिए आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं दीमक खत्म करने के कुछ कारगर घरेलू उपायों के बारे में-

फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं?

नीम के तेल से खत्म होगी दीमक
दीमक को खत्म के लिए नीम का तेल सबसे बेहतर माना जाता है। दरअसल, नीम के जो एंटी बैक्टीरियल गुण और कड़वापन होता है, वो दीमक को खत्म करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर किसी फर्नीचर में दीमक लग जाए, तो दीमक लगने के स्थान पर कॉटन की मदद से नीम का तेल लगाएं। तेल लगाने के कुछ दिन बाद ही दीमक खत्म हो जाएगी। नीम के तेल के अलावा नीम की पत्तियों के रस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

नींबू का रस भी है कारगर
नींबू का रस भी दीमक को खत्म करने के लिए काफी असरदार है। दीमक को खत्म करने के लिए नींबू के रस को कॉटन या फिर स्प्रे की सहायत से दीमक वाली जगह पर लगाएं या छिड़कें। ऐसा करने से कुछ दिन बाद ही दीमक पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

गर्म पानी और नमक भी है असरदार
दीमक को खत्म करने के लिए गर्म पानी और नमक का घोल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस उपाय को करने के लिए सिर्फ एक गिलास गर्म पानी की जरूरत होगी। अब इस गर्म पानी में नमक डालकर अच्छे से मिला लें, फिर दीमक वाली जगह पर इस पानी का छिड़काव करें। इसके बाद दीमक धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है। )

End of Article