Happy Raksha Bandhan Wishes for Sister: रक्षा बंधन पर अपने भाई-बहन को भेजें प्यार भरे ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2023, 10:40 AM IST

Happy Raksha Bandhan 2022 Wishes Images, Status, Quotes for Sister in Hindi: राखी का पर्व भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है। इस मौके पर आप अपनी बहन को इस प्रकार शुभकामना संदेश भेज सकते है।

Happy Raksha Bandhan Wishes for Sister: रक्षा बंधन पर अपने भाई-बहन को भेजें प्यार भरे ये शुभकामना संदेश

Happy Raksha Bandhan Wishes Images, Status, Quotes for Sister in Hindi: रक्षा बंधन यानी भारत में भाई और बहन के बीच प्यार का प्रतीक होने के लिए हर साल बहुत खुशी के साथ मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार है। यह त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

यह भाई और बहन के बीच अमर प्रेम का प्रतीक है। रक्षा बंधन पर हर भाई-बहन एक-दूसरे से मिलने की कोशिश करते हैं और साथ में इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि भाई-बहन नहीं भी मिल पाते हैं। ऐसे में इन मैसेज, कोट्स, संदेशों, शायरी, वॉलपेपर को भेजकर दूरियों को मिटाएं और एक-दूसरे को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भेजें।

है ये कच्चे धागों का बंधन
टूट के भी कभी नहीं टूट पायेगा
बंधेगी राखियां सुनी कलाई पर
और तिलक माथे पर सज जायेगा
है ये बंधन एक विश्वास का
जिंदगी भर साथ निभाएगा।
Happy Raksha Bandhan 2022





 दिल का ये रिश्ता आपकी कलाई पे बांधा है
दिल से ये नाता आपसे जोड़ा है
टूटे ना ये बंधन हमारा कभी
दिल से आपको अपना भैया माना है


चंदन का टीका रेशम का धागा
सावन की सुगंध बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद बहना का प्यार
मुबारक हो आपको रक्षा-बंधन का त्योहार


आया राखी का त्यौहार
छाई खुशियों की बहार
एक रेशम की डोरी से बांधा
एक बहन ने अपने भाई की कलाई पर प्यार


बहनों के हाथों से सजी है भाई की कलाई 
सभी प्रियजनों को रक्षाबंधन की बधाई

जब खुदा ने दुनिया को बनाया होगा

एक बात से जरूर घबराया होगा

कैसे रखूंगा ख्याल इतनी कुड़ियों का,

तब उस ने सब के लिए एक भाई बनाया होगा

हैप्पी रक्षा बंधन 2022

सब से अलग है भैया मेरा
सब से प्यारा है भैया मेरा
कौन कहता है खुशियां ही सब होती है जहां में
मेरे लिए तो खुशियों से भी अनमोल है भैया मेरा
Happy Raksha Bandhan 2022



सावन की रिमझिम फुहार है
रक्षाबंधन का त्योहार है
भाई बहन की मीठी सी तकरार है
ऐसा यह प्यार और खुशियों का त्यौहार है


ये लम्हा कुछ खास है
बहन के हाथों में भाई का हाथ है
ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ खास है
तेरे सुकून की खातिर मेरी बहना
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है।
 
अनोखा भी है, निराला भी है
तकरार भी है तो प्रेम भी है
बचपन की यादों का पिटारा है
भाई बहन का यही प्यारा रिश्ता है








खुश किस्मत होती है वो बहन
जिसके सर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसके साथ होता है
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है
Happy Raksha Bandhan 2022




चावल की खुशबू और केसर का सिंगार
राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार
बहनों का साथ और बेसुमार प्यार
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार
Happy Raksha Bandhan 2022



सबसे प्यारी मेरी बहना
सुख में दुख में साथ रहना
जीवन की खुशियां है तुमसे
तुम हो तो फिर क्या कहना


रक्षाबंधन का त्यौहार है, हर तरफ ख़ुशियों की बौछार है
बंधा एक धागे में, भाई बहन का प्यार है

 सावन की रिमझिम फुहार है,
रक्षाबंधन का त्यौहार है,
भाई बहन की मीठी सी तकरार है,
ऐसा यह प्यार और खुशियों का त्यौहार है।



रक्षा-बन्धन का त्यौहार है,
हर तरफ खुशियों की बौछार है,
और बंधा एक रेशम की डोरी में
भाई-बहन का प्यार है।



चंदन का टीका, रेशम का धागा,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार,
भाई की उम्मीद बहन का प्यार,
मुबारक हो आपको रक्षा बंधन का त्योहार ।


राखी का त्यौहार है,
खुशियों की बहार है,
भाई-बहन का प्यार है,
मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्यौहार


साल में आता है एक बार राखी का त्यौहार,
मानते है भाई बहन देते है, एक दुसरे को प्यार और उपहार।

बहन ने भाई को बांधा है प्यार,
कच्चा है धागा पर रिश्ते है पक्के,
यही होते है भाई-बहन के रिश्ते सच्चे।

लाल गुलाबी रंग में झूम रहे संसार,
सूरज की रोशनी और खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी और अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको यह राखी का त्यौहार।


खुबसूरत एक रिश्ता तेरा मेरा है,
जिस पे बस खुशियों का पहरा है,
नजर ना लगे कभी इस रिश्ते को
क्योंकि दुनिया का सबसे प्यारा भाई मेरा है।


आज का दिन बहुत खास है
बहना के लिए बहुत कुछ मेरे पास है
तेरे सुकून की खातिर ओ बहना
तेरा भाई हमेशा तेरे पास है।


वो बचपन की शरारते, वो झूलों पे खेलना
वो मां का डांटना, वो पापा का लाड
पर एक चीज जो इन सब से खास है
वो है मेरी प्यारी बहन का प्यार।


आपके लिये मेरा यह दिल
यही दुआ करता है की,
कामयाबी आपके कदम चूमे
और आप हमेशा जिंदगी में कामयाब हों।


आया है एक जश्न का त्यौहार,
जिसमे होता है भाई बहन का प्यार,
चलो मनाये रक्षा का ये त्यौहार।

याद आता है अक्सर वो गुजरा हुआ जमाना,
तेरी मीठी सी आवा में भाई कहकर बुलाना,
वो सुबह स्कूल के लिए तेरा मुझको जगाना,
अब क्या करे बहना यही है जिन्दगी का तराना।


 रिश्तों में रुपयों का दखल अब आए ना,
क्या दिया क्या पाया मन न भरमाये,
प्यार से बड़ा जग में और कुछ नहीं है होता,
बहना को भाई और बहन को ना कभी भुलाये।

 




End of Article