Shehnaaz Gill Beauty Tips: पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल आज किसी नाम की मोहताज नहीं हैं। अपनी अदाओं से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। शहनाज गिल की अदाएं ही नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने हैं। उनके जैसे चेहरे की ग्लोइंग हर कोई पाना चाहता है। न दाग धब्बे न पिंपल ऐसी स्किन पाने की हर महिला की तमन्ना होती है। शहनाज गिल ने अपने खूबसूरत ग्लोइंग स्किन के राज के बारे में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बता चुकी है। शहनाज गिल ने शेयर करते हुए बताया कि उनके चेहरे में एक भी पिंपल्स नहीं है और इसके पीछे राज है पानी। जितना हो सके उतना पानी पीना चाहिए। पानी स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। स्किन को हेल्दी बनाएं रखने के लिए रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। आइए जानते हैं पानी से कैसे स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है।
पावर ऑफ हाइड्रोजन बनाए रखने के लिए पीएं पानी
त्वचा को सही हाइड्रोजन मिलना बेहद जरूरी है। हाई पावर हाइड्रोजन के कारण स्किन ड्राई होने लगती हैं। स्किन का पीएच यानी पावर ऑफ हाइड्रोजन बनाए रखने के लिए पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से स्किन को सही मात्रा में हाइड्रोजन मिलता है। जिससे स्किन ग्लोइंग बनती है।
पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा
शरीर में टॉक्सिन्स का होना मुंहासे, एलर्जी व ऑइली स्किन का कारण बन सकता है। इन टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए पानी बड़ी भूमिका निभाता है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से कील, मुंहासे व पिंपल जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
नहीं पड़ेगी झुर्रियां व दरारें
इसके अलावा पर्याप्त पानी पीने से शरीर और स्किन दोनों हाइड्रेट रहते हैं। जिसके कारण चेहरे में झुर्रियां व दरारें नहीं आती हैं और स्किन में खिंचाव बना रहता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ स्किन में झुर्रियां आने लगती हैं। स्किन में नमी बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन जरूरी है। जिससे स्किन में नमी बनी रहे और स्किन ग्लो करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

