धनतेरस के दिन भगवान को करें प्रसन्न, मुख्य द्वार पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2021, 06:57 AM IST

आज यानी 02 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर भगवान को प्रसन्न करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। यहां देखें रंगोली के खास डिजाइन।

धनतेरस के दिन भगवान को करें प्रसन्न, मुख्य द्वार पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली

Dhanteras 2021 Rangoli Designs: धनतेरस का त्योहार हर साल दिवाली से पहले कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 02 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी, धनों के देवता देवता कुबेर और धन्वंतरित देवल की पूजा की जाती है। यह दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है और इस मौके पर सोना, चांदी या पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, उससे धन-संपत्ति की बढ़ोतरी होती है। साथ ही इस दिन रंगोली भी बनाई जाती है। आज हम आपको बता रहे हैं इस मौके पर आप कैसी रंगोली बना सकते हैं। 

चकोर रंगोली

धनतेरस के दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार पर आप चकोर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। अगर आप सिंपल रंगोली बनाना चाहते हैं तो यह डिजाइन बेस्ट है। सिर्फ कुछ रंगों का इस्तेमाल करके आप अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। रंग आप अपनी पसंद के भी चुन सकते हैं। 

दीयों वाली रंगोली

रंगोली का ये खूबसूरत डिजाइन भी आप अपने घर के मुख्य द्वार पर बना सकते हैं। कई रंगों से मिलकर बनी ये रंगोली काफी खूबसूरत है। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए दीयों को जलाकर इसपर रखें। 

फूलों वाली दिवाली

आप इस खास दिन पर फूलों वाली रंगोली बनाकर भी भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं। फूलों का इस्तेमाल कर ये रंगोली बनाएं जो आसानी से बन जाएगा और रंगों वाली रंगोली से काफी अलग लुक देगा। 

 

एक्रेलिक रंगोली

अगर आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट नहीं हैं या आपके पास रंगोली बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो आप बाजार से एक्रेलिक रंगोली डिजाइन ला सकते हैं। ‌एक्रेलिक रंगोली डिजाइन दिखने में बहुत सुंदर होती हैं और यह ज्यादा महंगी भी नहीं होती हैं। 

चावल की रंगोली 

कई लोग चावल का इस्तेमाल कर भी रंगोली बनाते हैं तो आप भी ऐसा कर सकते हैं। चावल से रंगोली डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अलग अलग करके उन्हें रंग दें। उसके बाद फ्लोर पर रंगोली डिजाइन बनाकर उनके अंदर चावल भर दें। आप चाहें तो इस रंगोली डिजाइन के बीचों-बीच दीपक भी रख सकते हैं। 

बता दें कि इसके अलावा आप अपनी पसंद के डिजाइन भी बना सकते हैं। अक्सर लोग मुख्य द्वार पर या मंदिर के सामने स्वास्तिक भी बनाते हैं जिसे शुभ माना जाता है। 

End of Article